Mahashivratri ke Totke: भगवान शिव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि इसी माह 18 फरवरी को आएगा। इस दिन पुराणों और आगमों के अनुसार महादेव की पूजा की जाती है। रुद्राभिषेक कर उन्हें प्रसन्न किया जाता है, भक्त उनसे अपने सभी मनोरथों की पूर्ति का वर मांगते हैं।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार शिवपुराण व अन्य शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से मनुष्य का सौभाग्य जाग उठता है। यदि इन्हें शिवरात्रि के दिन किया जाए तो निश्चित रूप से भक्तों की हर इच्छा पूर्ण होती है। जानिए शिवजी के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: सुपारी और जनेऊ का यह टोटका दिलाएगा ताबड़तोड़ कामयाबी, आज ही आजमाएं
शिवरात्रि पर करें ये उपाय (Mahashivratri Ke Totke)
महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम् उर्व्वारुकमिव बन्धानान्मृत्यो मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ का 108 बार जप करते जल से अभिषेक करें। इससे बड़े से बड़ा असाध्य रोग भी दूर हो जाता है।
यदि युवाओं के विवाह में अड़चन आ रही है तो इस दिन केसर मिला दूध शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे जल्द विवाह होने के योग बनते हैं।
गरीबी दूर करने तथा धन की प्राप्ति के लिए शिवरात्रि पर महादेव की पूजा के बाद मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान निरंतर ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें।
जीवन की समस्त समस्याओं से निजात पाने के लिए महाशिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा तथा गुड़ खिलाएं। इसके बाद अगले 7 सोमवार तक लगातार ऐसा करते रहें तो भक्तों के जीवन की बड़ी से बड़ी समस्या हल हो जाती है।
यह भी पढ़ेंः Jyotish Tips: आज पूरे दिन में कभी भी एक बार पढ़ें लक्ष्मी जी का यह मंत्र, पैसा बरसने लगेगा
संतान प्राप्ति के लिए भी शिवपुराण में एक उपाय बताया गया है। इस दिन आटे से 11 शिवलिंगों का निर्माण करें तथा इनका जल से अभिषेक कर भोलेनाथ की पूजा करें। इस उपाय से निसंतान को भी संतान प्राप्त होती है।
यदि किन्हीं कारणों से मन बैचेन है और रात को नींद नहीं आती है तो यह उपाय कर सकते हैं। इसमें आप शिवरात्रि पर दूध की खीर बनाकर उसे गरीब बच्चों में अपने हाथ से बांट दें। इस उपाय को करते ही मन शांत हो जाएगा।
बहुत से लोग समस्त इच्छाओं से इतर भगवान शिव की भक्ति पाना चाहते हैं। यदि वे शिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन महादेव मंदिर में बैठकर 108 माला पंचाक्षरी मंत्र ॐ नम: शिवाय का जप करें तो उन्हें शिव भक्ति प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार इस उपाय से भगवान शिव के दर्शन भी किए जा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
48 mins agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines