Mahashivratri: शिवरात्रि भगवान भोलेनाथ की आराधना का पर्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह में आने वाली शिवरात्रि को ही महाशिवरात्रि कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए भी इस दिन का विशेष महत्व है।
यह भी पढ़ें: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार महाशिवरात्रि को किए गए उपायों को अनंत गुणा फल मिलता है। इन उपायों के द्वारा भक्त कालसर्पदोष से भी मुक्ति पा सकते हैं। इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को आएगी। इस दिन शनि प्रदोष तथा सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में कुछ उपाय करके कालसर्प दोष के अशुभ प्रभावों को शुभ प्रभाव में बदला जा सकता है। जानिए शिवजी के कुछ उपायों के बारे में
महाशिवरात्रि पर इन उपायों से दूर होगा कालसर्प दोष का प्रभाव (Mahashivratri and Kaal Sarp Dosh Ke Upay)
- महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इससे कालसर्प दोष के समस्त अशुभ प्रभाव नष्ट हो जाते हैं।
- यदि इस दिन उज्जैन के महाकालेश्वर या नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग अथवा प्रयागराज के तक्षकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की जाए तो भी कालसर्प दोष पूरी तरह से नष्ट हो जाता है।
- महाशिवरात्रि के दिन यदि महामृत्युंजय मंत्र का 51000 बार जप कर लिया जाए तो भी कालसर्प दोष से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines