Mahashivratri Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज महाशिवरात्रि का पर्व श्रवण नक्षत्र में मनाया जा रहा है। बता दें कि श्रवण नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, भगवान शिव शनि देव के आराध्य देव हैं। मान्यता है कि जो लोग श्रवण नक्षत्र में शिवजी की पूजा करने से भगवान शिव ही नहीं बल्कि शनि देव का भी आशीर्वाद मिलता है। बता दें श्रवण नक्षत्र के साथ धनिष्ठा नक्षत्र में भी महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। आज 3 प्रभावशाली शुभ योग जैसे सर्वार्थ सिद्धि योग, सिद्धि योग और शिव योग बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिषियों के अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र में भगवान शिव की पूजा करने से मांगलिक दोष से मुक्ति मिलती है।
ज्योतिषियों के अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में मांगलिक दोष हैं उन्हें इस नक्षत्र में पूजा जरूर करनी चाहिए। इससे कुंडली में मांगलिक दोष समाप्त हो जाता है। साथ ही मंगल देव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में तांबे या चांदी का नाग नागिन का जोड़ा अर्पित करें। ऐसा करने से विशेष लाभ मिलता है। बता दें कि महाशिवरात्रि पर मंगल देव और शनि देव 5 राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं। उनके आशीर्वाद से इन 5 राशि के लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे।
मेष राशि
महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि वाले लोग भगवान शिव की पूजा जरूर करें। मान्यता है कि मेष राशि के लोगों पर भगवान शिव के साथ ही शनि देव मेहरबान रहेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, महाशिवरात्रि के बाद उनके पद में प्रमोशन होगा। साथ ही आय में वृद्धि होने की संभावना है।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र में महाशिवरात्रि का पर्व मनाने से वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेंगे। अचानक सोने चांदी की आभूषणों की प्राप्ति हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए यह महाशिवरात्रि बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज से तुला राशि के लोगों पर शनि देव, भगवान शिव और मंगल देव तीनों देव मेहरबान रहेंगे। इन तीनों देवों के आशीर्वाद से अचानक आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जीवन खुशहाल बीतेगा।
मकर राशि
महाशिवरात्रि के बाद मकर राशि वाले लोगों के करियर और कारोबार में बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद में प्रमोशन होंगे साथ ही आय में वृद्धि के योग बनेंगे। घरवालों की ओर से अच्छी खुशखबरी भी मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए महाशिवरात्रि बेहद शुभ रहने वाला है। आज से कुंभ राशि के लोगों के विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। बहुत जल्द घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। साथ ही जीवन में खुशहाली आ सकती है।
यह भी पढ़ें- ग्रहों के राजा सूर्य 14 मार्च को करेंगे मीन राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों को मिलेगी धन की सौगात
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन इस “संकल्प मंत्र” से करें भगवान शिव की पूजा, महादेव होंगे जरूर प्रसन्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
8 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines