Mahashivratri 2025: देवों के देव महादेव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि के पर्व का खास महत्व है। जिस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। साल 2025 में कल यानी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिष दृष्टि से महाशिवरात्रि का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। 26 फरवरी के अलावा 24 फरवरी 2025 का दिन भी पंचांग की गणना के अनुसार बेहद महत्वपूर्ण है।
24 फरवरी को ग्रहों के सेनापति यानी मंगल मार्गी चाल चलेंगे। जब भी मंगल की चाल बदलती है, तो उसका प्रभाव व्यक्ति के पराक्रम, साहस, ऊर्जा और शक्ति आदि पर पड़ता है। चलिए जानते हैं 24 फरवरी को मंगल के मार्गी होने से किन तीन राशियों को सबसे अधिक फायदा होने की संभावना है।
किस समय मंगल हुए मार्गी?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, महाशिवरात्रि से दो दिन पहले 24 फरवरी 2025 को मंगल मार्गी हुए हैं। सोमवार को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर मंगल मार्गी हुए हैं। बता दें कि 7 दिसंबर 2024 को सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर मंगल वक्री हुए थे, जो करीब 80 दिन तक इसी अवस्था में रहे थे।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-गुरु और राहु-केतु गोचर के अशुभ प्रभाव से मिथुन राशि को मिलेगा छुटकारा! जानें उपाय
कर्क राशि
मंगल की मार्गी चाल से कर्क राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। नए व्यापारिक सौदों से कर्क राशि के लोगों को धन लाभ होगा और काम भी बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में खुशियां बरकरार रहेंगी। जीवनसाथी संग तनाव चल रहा है तो मनमुटाव दूर होने की पूरी संभावना है। सेहत के लिहाज से आने वाले दिन सामान्य रहेगा। महादेव की कृपा से सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि
ग्रहों के सेनापति की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का फरवरी माह में प्रमोशन हो सकता है। शिव जी की कृपा से अविवाहित जातकों का विवाह तय हो जाएगा। कपल के बीच विवाद चल रहा है तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। नए साझेदारों से कारोबारियों को लाभ होगा। काम के विस्तार होने के साथ-साथ मुनाफे में भी बढ़ोतरी होगी। जिन लोगों का विवाह हो चुका है उन्हें जल्द जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।
मकर राशि
विदेश जाने का सपना युवाओं का पूरा हो सकता है। उम्मीद है कि आपके पिता इस ट्रिप के लिए हां कर देंगे। साझेदारी में बिजनेस करना लाभदायक सिद्ध होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके ऊपर शिव जी मेहरबान रहेंगे। मनचाही कंपनी के साथ काम करने का ऑफर आ सकता है। जो लोग मीडिया, हेल्थ और फाइनेंस क्षेत्र से जुड़े हैं उनका समाज में नाम होगा। घर-परिवार में चल रही टेंशन दूर होगी। सही डाइट लेंगे तो सेहत बढ़िया रहेगी। उम्रदराज जातकों को कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar 2025: केतु की कृपा से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पूरी होंगी अधूरी इच्छाएं!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
7 mins agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
5 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines