Mahashivratri 2023: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि के रूप में भी मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है तथा इस दिन उन्हीं की आराधना की जाती है। पुराणों और ज्योतिषियों के अनुसार जो भी भक्त इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करते हैं, उनकी सभी समस्याएं सदा-सर्वदा के लिए नष्ट हो जाती हैं।
इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 (शनिवार) को आ रहा है। ज्योतिषी एम.एस. लालपुरिया के अनुसार इसी दिन शनि प्रदोष व्रत या शनि त्रयोदशी भी है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बन रहा है। ऐसे में शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा करना विशेष रूप से लाभदायक और फलदायी रहेगा।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आपके भी घर में दीवार पर लगा है शीशा तो आज ही करें ये काम, वरना हो जाएंगे बर्बाद
इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं ये शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2023 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष शिवरात्रि 17 फरवरी 2023 (शुक्रवार) को दोपहर 11.36 बजे आरंभ होगी तथा अगले दिन 18 फरवरी 2023 (शनिवार) को रात्रि 8.02 बजे पूर्ण होगी। हिंदू धर्म में उगते सूर्य में आने वाली तिथि को ही माना जाता है। अत: शिवरात्रि का पर्व तथा व्रत 18 फरवरी को रहेगा।
ज्योतिषियों के अनुसार 18 फरवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जिसमें पूजा व अन्य धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। वैसे तो पूरा दिन ही पूजा के लिए शुभ रहेगा परन्तु अमृतकाल व अभिजीत मुहूर्त विशेष शुभ रहेंगे।
यह भी पढ़ें: भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं शिव पुराण के ये उपाय
शिवरात्रि पर करें ये उपाय (Mahashivratri ke Upay)
ज्योतिषियों के अनुसार महादेव समस्त सृष्टि के अधिपति है। इस पूरे संसार में ऐसा कोई वरदान नहीं, जो वह नहीं दे सकते। यही कारण है कि देवता, राक्षस, गंधर्व, भूत, प्रेत, इंसान, सभी उनकी पूजा करते हैं। उनका तप कर मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। जीवन में कैसा भी संकट आ जाए, भगवान शिव की कृपा से उसका निराकरण हो ही जाता है। अगर आपके जीवन में भी ऐसी कोई समस्या आ गई हैं तो आप भी निम्न उपाय कर सकते हैं।
- किसी स्वयंभू अथवा सिद्ध शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें। अभिषेक के समय निरंतर पंचाक्षरी मंत्र का जप करते रहें। यह उपाय छोटी-मोटी समस्याओं सहित अकालमृत्यु तक को काट देता है।
- यदि कॅरियर में तरक्की चाहते हैं तो गन्ने के रस से रूद्राभिषेक करें। इससे शीघ्र ही कॅरियर में ग्रोथ मिलेगी। जॉब करते हैं तो उसमें प्रमोशन मिलेगा। यह उपाय खुद का व्यापार करने वालों के लिए भी समान रूप से लाभकारी है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
21 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines