सूर्य-गोचर से बना महा दरिद्र योग, अगले 7 दिन इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान!

Maha Daridra Yoga, Surya Gochar 2023, Sun Transit 2023, Surya Rashi parivartan, महा दरिद्र योग, ज्योतिष

सूर्य-गोचर से बना महा दरिद्र योग, अगले 7 दिन इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान!

Maha Daridra Yoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसके प्रभाव से कोई भी राशि वंचित नहीं रहती। मतलब ये है कि ग्रहों का राशि परिवर्तन हर स्थिति में जतकों पर असर डालते हैं। ग्रहों के राज सूर्य देव कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन के कई बार कुछ खास योग भी बनते हैं। सूर्य के हालिया राशि परिवर्तन से महा दरिद्र नामक एक योग का निर्माण हुआ है। जिसके कुछ राशि के जातकों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि सूर्य का महा दरिद्र योग किन राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।

विज्ञापन

धनु राशि

सूर्य-गोचर से बना महा दरिद्र योग का प्रभाव धनु राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस अवधि में इस राशि के जातकों को करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही महादरिद्र योग के प्रभाव से आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। नौकरी-व्यापार में भी आर्थिक तंगी महसूस करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में भी दिक्कतें हो सकती हैं। लव लाइफ में पार्टनर से तनाव हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए महा दरिद्र योग बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल इस योग की पूरी अवधि में रुपये-पैसों से जुड़ी दिक्कतें रहेंगी। परिवार में कलह का वातावरण बनेगा। हालांकि ऐसी स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी। इस दौरान संघर्ष और आपसी विवाद भी हो सकता है। प्रॉपर्टी के कार्यों में धन हानि हो सकती है। माता-पिता से मन मुटाव हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सूर्य गोचर से बना महा दरिद्र योग बेहद अशुभ माना जा रहा है। इस दौरान वैवाहिक जीवन में पर्टनर के साथ विवाद हो सकता है। इसके साथ ही सेहत से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दौरान बड़ा आर्थिक निवेश करने से बचना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ