Maha Daridra Yog: भूमि, पराक्रम, साहस, शक्ति, ऊर्जा के कारक ग्रह मंगल देव डेढ़ माह बाद अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन 1 जून 2024 दिन शनिवार को दोपहर 03 बजकर 27 मिनट पर होने वाला है। मंगल देव अपनी ही राशि यानी मेष में प्रवेश करेंगे। इस समय मंगल देव मीन राशि में विराजमान हैं और 1 जून को मीन से निकलकर मेष में प्रवेश कर जाएंगे।
जब मंगल देव मीन राशि से बाहर निकलेंगे तो अंगारक योग समाप्त हो जाएगा, क्योंकि मंगल देव राहु से अगल हो जाएंगे। अंगारक योग के समाप्त होते ही महा दरिद्र योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में महा दरिद्र योग अशुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महा दरिद्र योग बनने से कुछ राशि के लोगों की आर्थिक तंगी हो सकती है। साथ ही जीवन में कई घटनाएं भी हो सकती है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
ज्योति, शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले लोगों की कुंडली में मंगल केंद्र भाव में अकेला बैठा हुआ है। वहीं कुंडली के छठे भाव के स्वामी बुध, शुक्र और बृहस्पति धन के भाव में बैठे हुए हैं। ऐसे में महा दरिद्र योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों के कार्य में अड़चन आ सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पदोन्नति में ब्रेक लग सकता है। इस योग के बनने से मेष राशि वाले लोगों के खर्चे बढ़ सकते हैं।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वाले लोगों की कुंडली में स्वामी बुध ग्रह 12वें भाव में विराजमान हैं। साथ ही बारहवें भाव में शुक्र, गुरु और मंगल बैठे हुए हैं। ऐसे में केंद्र और त्रिकोण की स्वामी एक साथ बैठे होने से महा दरिद्र योग का निर्माण होगा। जो मिथुन राशि वाले लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कारोबार में हानि हो सकती है।
कर्क राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, मंगल देव कर्क राशि में दशम भाव में विराजमान हैं। साथ ही लाभ के स्थान पर गुरु, बुध, शुक्र और राहु विराजमान हैं। ऐसे में महा दरिद्र राजयोग कर्क राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित नहीं होगा। माना जा रहा है कि महा दरिद्र योग बनने से कर्क राशि वाले लोगों को किसी भी कार्य में सावधानी बरतनी होगी। वरना कारोबार में हानि का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों के बीच खटास उत्पन्न हो सकती है। जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- जून में बदल सकती है 3 राशि के लोगों की किस्मत, बन रहे हैं कई राजयोग
यह भी पढ़ें- गिद्ध की तरह दूरदर्शी होते हैं ये 4 राशि के लोग, शांति से करते हैं काम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
11 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines