Maha Ashtami 2024: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं नवरात्रि के आखिरी दो दिन अष्टमी यानी महा अष्टमी और नवमी यानी महा नवमी के दिन खासतौर पर माता रानी की पूजा की जाती है। साथ ही कुछ लोग व्रत भी रखते हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा के 8वें स्वरूप देवी महागौरी की पूजा की जाती है। वहीं 9वें दिन देवी सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार अष्टमी आज यानी 16 अप्रैल 2024 को है। इस बार अष्टमी तिथि इसलिए भी खास है, क्योंकि इस दिन दो महासंयोग बन रहे हैं।
कल रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। इस संयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। जहां कुछ लोगों के इस संयोग से बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि अष्टमी के दिन इस 2 संयोग से किन-किन राशियों को लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Havan Pujan : पंडित जी नहीं मिल रहे तो टेंशन नहीं, खुद करें अष्टमी-नवमी पर हवन, जानें पूजा सामग्री और मंत्र
मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी अष्टमी के दिन मीन राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा जो लोग नौकरी करते हैं, उनके मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि
अष्टमी तिथि के दिन कन्या राशि वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से किसी अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो कल आपकी खोज पूरी हो सकती है।
वृषभ राशि
महा अष्टमी तिथि के दिन रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग के महासंयोग की वजह से हर रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा कारोबार में भी आपको सफलता मिल सकती है। वहीं महीने के अंत तक आप विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद खत्म होगा खरमास, मेष समेत 3 राशियों को हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
14 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
15 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
17 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines