Maha Ashtami 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र नवरात्रि के 9 दिन माता दुर्गा के 9 स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। पंचांग के अनुसार, आज यानी 16 अप्रैल 2024 को अष्टमी तिथि है। अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप देवी महागौरी की आराधना की जाती है।
इस बार अष्टमी तिथि बहुत खास है, क्योंकि इस दिन एक साथ कई संयोग बन रहे हैं। आज रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है। इसके अलावा आज मंगलवार का दिन है। मंगलवार को खासतौर पर भगवान श्रीराम के भक्त हनुमान जी की उपासना की जाती है। आज से करीब 13 साल पहले अष्टमी तिथि के दिन मंगलवार का संयोग बना था।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, आज के दिन जो भी लोग हनुमान जी की पूजा करते हैं। उनसे देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं। इसके अलावा उनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि इस महासंयोग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ने वाला है। जहां कुछ लोगों को अपार धन मिल सकता है, तो वहीं कुछ को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि अष्टमी तिथि के दिन किन-किन राशियों के बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अष्टमी पर बन रहा है रवि और सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग, इन 3 राशियों की होगी चांदी!
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अष्टमी तिथि के दिन यानी आज मिथुन राशि वाले लोगों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से अगर आप कोई जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज उसकी डील फाइनल हो सकती है।
वृषभ राशि
आज यानी अष्टमी तिथि पर वृषभ राशि वाले जातकों को अपार धन मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपका कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो वो आज पूरा हो सकता है। नौकरी में मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है।
कर्क राशि
आज कर्क राशि वाले लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अगर लंबे समय से आप विदेश यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो महीने के अंत तक आपका ये सपना पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- दो दिन बाद खत्म होगा खरमास, मेष समेत 3 राशियों को हर कदम पर मिलेगा भाग्य का साथ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
11 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines