Magh Shraddha 2023: मघा श्राद्ध का महत्व पितृ पक्ष में अधिक होता है। इस श्राद्ध में पूर्वजों के सामान में अनुष्ठान किया जाता है, जो काफी महत्वपूर्ण माना गया है। पंचांग के अनुसार, मघा श्राद्ध 10 अक्टूबर यानी इंदिरा एकादशी के दिन पड़ रहा है। मघा श्राद्ध पितृ पक्ष के अपराह्न काल में किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि मघा नक्षत्र में पितरों को तर्पण, स्नान-दान के लिए बहुत ही अनुकुल होता है। तो आइए मघा श्राद्ध के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मघा श्राद्ध के शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, मघा श्राद्ध 10 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दिन कुतुप मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही रौहिण मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। अपराह्न काल मुहूर्त 1 बजकर 18 मिनट से दोपहर के 3 बजकर 38 मिनट तक हैं। पंचांग के अनुसार, मघा नक्षत्र की शुरुआत 10 अक्टूबर को प्रातकाल 5 बजकर 45 मिनट से लेकर अगले दिन यानी 11 अक्टूबर दिन बुधवार को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा।
यह भी पढ़ें- Navratri 2023: वेश्याओं के आंगन की मिट्टी से क्यों बनाई जाती है मां दुर्गा की मूर्तियां?, जानें पौराणिक मान्यता
कैसे किया जाता है मघा श्राद्ध
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आश्विन माह में आने वाले मघा नक्षत्र पितृ देवों की श्राद्ध के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। मघा श्राद्ध करने के लिए सबसे पहले जातक को प्रातकाल उठना चाहिए। इसके बाद मघा श्राद्ध पूजा से पहले अपने इष्ट देव को याद करना चाहिए और पूजा करनी चाहिए। बाद में चावल, घी, गाय के दूध, शहद, अक्षत, शुद्ध जल और पुष्प लेनी चाहिए। इसके बाद पितरों की पूजा करें। ऐसी मान्यता है कि मघा श्राद्ध में पितरों की पूजा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में खुशहाली आती है।
यह भी पढ़ें- Indira Ekadashi 2023: इंदिरा एकादशी व्रत पर भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना जल्द हो जाएंगे कंगाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
6 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
23 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines