---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Magh Purnima 2025: वैलेंटाइन डे से दो दिन पहले माघ पूर्णिमा, 12 राशियों के जीवन में आएंगे खास बदलाव!

Magh Purnima 2025: इस साल माघ महीने की पूर्णिमा वैलेंटाइन डे से दो दिन पहले 12 फरवरी, 2925 को पड़ रही है। इस पूर्णिमा के दौरान कई महत्वपूर्ण खगोलीय और ज्योतिषीय बदलाव होंगे, जो कुछ राशियों के लिए ये बहुत अच्छी रहेगी, तो कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आएगी। आइए जानते हैं, 12 राशियों के जीवन पर इसका क्या असर होगा?

---खबर नीचे जारी है---

Magh Purnima 2025: फरवरी के महीने में वैलेंटाइन डे से दो दिन पहले, माघ महीने की पूर्णिमा 12 फरवरी पड़ रही। पूर्णिमा के इस चांद को ‘स्नो मून’ कहा जा रहा है। इस बार यह प्यार और रिश्तों से जुड़ी है, क्योंकि चंद्रमा अपने मित्र सूर्य की सिंह राशि में रहेंगे। बता दें कि बुधवार 12 फरवरी, 2025 को चंद्रमा 7 बजकर 35 मिनट से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वे इसमें वैलेंटाइन डे के अगले दिन शनिवार 15 फरवरी की सुबह 5:44 AM तक रहेंगे।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस पूर्णिमा के दौरान कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे, जो कुछ राशियों के लिए ये बहुत अच्छी रहेगी, तो कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि पूर्णिमा के दिन से कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बन रहा है। सूर्य, बुध से शनि के मिलन से मूड में अचानक बदलाव हो सकता है। जातक चिड़चिड़े, अस्थिर और आवेगी महसूस कर सकते हैं। ध्यान भटक सकता है और उत्तेजना बढ़ेगी।

---खबर नीचे जारी है---

माघ पूर्णिमा का 12 राशियों असर

साथ ही, पूर्णिमा बुध के विपरीत है, जिससे बुद्धि और भावनाओं को संतुलित करना मुश्किल हो सकता है। लेकिन शुक्र और राहु के योग से रिश्तों में जुनून और तीव्रता आएगी। मंगल और शनि का नवपंचम योग लंबे समय तक सफलता और दृढ़ता दिला सकता है, धीरे-धीरे, योजनाबद्ध और रणनीतिक तरीके से काम पूरा होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हमें शांत रहने की जरूरत है। चीजें अंत में अच्छी साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं, माघ पूर्णिमा का 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

ये भी पढ़ें: Asht Chiranjeevi: केवल हनुमान जी ही नहीं, हिन्दू पौराणिक कथाओं के ये 7 नायक भी हैं चिरंजीवी

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

मेष राशि के वैसे जातक जो किसी के प्यार में हैं, तो अपने दिल की बात खुलकर कहें। यह समय प्रेम के लिए अनुकूल है। अगर सिंगल हैं, तो नए लोगों से मिलें और नए रिश्तों की संभावनाओं को तलाशें। यदि रिश्ते में हैं, तो अपने पार्टनर के साथ एक खास डेट प्लान करें। धन की आमद बनी रहेगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय एक हॉलिडे जैसा साबित होगा। घर में सुकून और आनंद का समय है। रोमांटिक डिनर प्लान करें या घर को सजाने-संवारने का मन बना सकते हैं। कुछ लोग घर बदलने या परिवार के साथ विशेष समय बिताने की योजना बना सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन राशि

आपकी बातों को लोग ध्यान से सुनेंगे। यह समय संचार, लेखन, मार्केटिंग और प्रचार से जुड़े कार्यों के लिए अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की संभावना भी है। अपने शहर में घूमने-फिरने और नए अनुभवों का आनंद लें।

कर्क राशि

कर्क चंद्रमा की राशि है। यह समय आपके लिए बेहद अनुकूल है। आप आर्थिक समृद्धि की ओर कदम बढ़ाएंगे। नौकरी में प्रमोशन, सैलरी में बढ़ोतरी या कोई बड़ी वित्तीय सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकती है। अवसरों को पहचानें और उनका पूरा लाभ उठाएं।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

माघ पूर्णिमा से सिंह राशि के जातक सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और क्योंकि यह समय आपके लिए खास रहने वाला है। कोई बड़ा सपना पूरा होने के करीब है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें और सफलता के लिए प्रयासरत रहें।

कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है, जो बुधादित्य योग बना रहे हैं, लेकिन शनि उसे पीड़ित कर रहे हैं। इसलिए यह आराम और आत्मदेखभाल का समय है। यदि हाल ही में आपने अधिक मेहनत की है, तो खुद को थोड़ा विश्राम दें। ध्यान करें या कोई ऐसा काम करें जिससे आपको शांति मिले।

---खबर नीचे जारी है---

तुला राशि

आपके सामाजिक जीवन में उत्साह रहेगा और आप पब्लिक के आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। किसी बड़े सामाजिक आयोजन में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सिंगल तुला राशि वालों के लिए यह समय नए संबंधों के लिए अनुकूल है। शुक्र-राहु की युति से धन का प्रवाह तेज होगा।

वृश्चिक राशि

इस समय मंगल ग्रह शनि के साथ नवपंचम योग बना रहे हैं। इससे जीवन में स्थिरता आएगी, क्योंकि सफलता आपके हाथ में है। कोई बड़ी उपलब्धि या प्रोफेशनल सफलता मिल सकती है। यदि आप वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं, तो नई संभावनाओं की तलाश करें।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

धनु के जातकों के लिय एयह अपने सपनों को साकार करने का समय है। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और सीखने, यात्रा करने या नए अनुभवों को अपनाने की इच्छा प्रबल होगी। शिक्षा, अध्यात्म और मीडिया से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि

रिश्तों और वित्तीय मामलों पर ध्यान केंद्रित करना मकर के लिए जरूरी है। यह समय आपके निजी जीवन में गहराई से चीजों को समझने का है। निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और समझदारी से फैसले लें।

---खबर नीचे जारी है---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को रिश्तों को प्राथमिकता देने की जरूरत है। यदि प्रेम जीवन में सकारात्मकता है, तो संबंध और मजबूत होंगे। यदि किसी रिश्ते में समस्या है, तो उसे सुलझाने या आगे बढ़ने का फैसला लेने का सही समय है।

मीन राशि

आपकी दिनचर्या व्यस्त रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरे होने की संभावना है। नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं या नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। यह समय आत्म-विकास, आर्थिक उन्नति और संबंधों में संतुलन बनाने के लिए अनुकूल है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Vidura Niti: पत्नी और दोस्त तक को नहीं बतानी चाहिए ये 4 बातें, तनाव से भर जाती है खुशहाल जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 10, 2025 08:47 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola