हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Maa Durga Ke Priya Numbers: सुख-धन और खुशियों से भरा रहता है इन मूलांक के लोगों का जीवन, बरसती है आदिशक्ति मां दुर्गा की विशेष कृपा

Maa Durga Ke Priya Mulank: अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ जन्मतिथि ऐसी भी हैं, जिन पर जन्मे लोगों को मां दुर्गा का साथ हर समय मिलता है. हम बात कर रहे हैं मां दुर्गा के प्रिय मूलांक वालों के बारे में, जिनका घर माता की कृपा से धन, सुख, समृद्धि, ऐश्वर्य, खुशहाली और वैभव आदि से भरा रहता है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Maa Durga Ke Priya Mulank: मां दुर्गा को आदिशक्ति माना जाता है, जो कि शक्ति, साहस, रक्षा, विजय और दिव्य ऊर्जा का प्रतीक हैं. मान्यता है कि जिन लोगों के ऊपर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है. साथ ही शत्रुओं और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है. हालांकि, कुछ मूलांक के लोगों पर भी मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है, इसी वजह से उन्हें माता रानी के प्रिय लोगों में गिना जाता है.

आज हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र की मदद से उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोगों को मां दुर्गा का प्रिय माना जाता है.

मां दुर्गा के प्रिय मूलांक

  • मूलांक 2- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 2, 11, 20 और 29 है, उनका मूलांक 2 है. मूलांक 2 को मां दुर्गा के प्रिय मूलांकों में से एक माना जाता है, जिनका साथ माता रानी मुश्किल से मुश्किल समय में देती हैं. मान्यता है कि यदि मूलांक 2 के लोग नियमित रूप से माता दुर्गा की पूजा करते हैं तो इन्हें जीवन में बहुत ही कम समय में बड़ी सफलता हासिल हो जाती है.
  • मूलांक 9- मूलांक 2 के अलावा मूलांक 9 वालों के ऊपर भी मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है. जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 9, 18 या 27 है, उनका मूलांक 9 और स्वामी ग्रह मंगल होता है. मान्यता है कि मंगल ग्रह के मूलांक 9 के लोगों का हर परिस्थिति में माता दुर्गा साथ देती हैं. साथ ही गलत संगत व चीजों में फंसने से बचाती हैं.

ये भी पढ़ें- Navratri Vrat Galtiyan: चैत्र नवरात्रि 2026 में इन गलतियों को करने से बचें, वरना मां दुर्गा होंगी नाराज

विज्ञापन

मां दुर्गा को खुश करने के उपाय

  • नियमित रूप से मां दुर्गा की उपासना करें.
  • नवरात्रि के 9 दिन और मां दुर्गा को समर्पित पर्व के दौरान व्रत रखें व पूजा-पाठ करें.
  • समय-समय पर सुहागिन महिलाओं को दान दें.
  • नियमित रूप से मां दुर्गा को समर्पित मंत्र, प्रार्थना, कवच और स्तुति पढ़ें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola