Lucky Zodiac Signs Women: कहते हैं किसी भी सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है और हिन्दू धर्म शास्त्र में हर महिला को खास बताया गया है। घर में सुख-समृद्धि, शांति से लेकर अन्य कारणों के लिए महिलाओं की खास भूमिका होती है। इसलिए शास्त्रों में बेटी, बहू, मां को लक्ष्मी का रूप कहा जाता है। देवी का रूप कहलाई जाने वाली महिलाएं किसी का भी घर आबाद भी बर्बाद कर सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों की महिलाओं को पुरुषों के लिए सौभाग्यवती माना गया है।
कुछ राशियों की महिलाएं हैं जो अपने पति और ससुराल दोनों के लिए भाग्यशाली होती है। अपने पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं। हर परिस्थिति में अपने पति के साथ रहती है। इन राशियों की महिलाओं को पति के बंद किस्मत का ताला खोलने के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां हैं?
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि की महिलाएं पुरुषों के लिए खुशकिस्मत माना जाती है। ये हर कदम पर अपने पार्टनर के साथ रहती हैं। चाहे समय कैसा भी हो पूरा सपोर्ट करती हैं। पति के लिए इस राशि की महिला को सौभाग्यवती माना जाता है। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध को बेहतर बनाने की कोशिश करती है। आपको एक बेहतर इंसान बनाने के लिए टोकने से भी नहीं डरती हैं।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि को भाग्यशाली राशियों में से एक माना जाता है। इस राशि की महिलाएं बहुत समझदार और सुलझी हुई होती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार का प्रयास करती हैं। बिजनेस करने में खास इंटरेस्ट रखती हैं। इनके लिए कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता है, बस मतलब मुनाफे से होता है। पार्टनर के लिए बहुत लकी होती हैं। कदम-कदम पर अपने पति को सलाह देती हैं और वो सलाह काम की साबित होती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि की महिलाएं अपने पति की जिंदगी बदलने में विश्वास रखती हैं। इन्हें कोई भी कमी को यूं नजरअंदाज करना पसंद नहीं होता है। टोक-टोक कर वो उनमें सुधार लेकर आ ही जाती हैं। एक परफेक्ट इंसान बनाने की कोशिश में हमेशा रहती है। इस राशि की महिलाओं का जीवन में होना बहुत शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: पति के कदम से कदम मिलाकर चलती हैं इन तारीखों में जन्मी लड़कियां
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
11 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines