---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: 2025 में 3 राशियों की लग सकती है लॉटरी, धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न! 

Lucky Zodiac Signs in Year 2025: नया साल 3 राशियों के लिए अपार धन की बरसात के साथ रहेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशियों की लॉटरी निकालने के लिए मां लक्ष्मी खास मेहरबान हो सकती हैं?

---विज्ञापन---

Lucky Zodiac Signs in Year 2025: हर दिन अपने आप में खास है और सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित भी है। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और संतोषी मां के नाम समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से व्यक्ति को कभी सुख-सुविधा से संबंधित मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता है। जीवन में उसे कभी भी धन से जुड़ी परेशानी नहीं हो सकती है।

वहीं, अगर ज्योतिषियों गणना की मानें 2025 कुछ राशियों के लिए उत्तम साबित होने वाला है। गुरु, शुक्र, शनि, राहु-केतु समेत कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ऐसे में कई राशियों का भाग्योदय हो सकता है। 2025 में 12 राशियों में से किन 3 राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान होंगी? आइए जानते हैं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

Vrishabh Rashi

वृषभ राशि के लोगों के लिए साल 2025 लाभकारी रहेगा। अपार धन की बरसात हो सकती है। मां लक्ष्मी की आप पर खास कृपा हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साल 2025 सुख-सुविधाओं का लाभ देने वाली होगा। नया साल, नए अवसर के साथ रहेगा। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोचेंगे, जिससे मुनाफा भी हो सकेगा। ये साल कर्ज से मुक्ति दिलाएगा और व्यापार में उन्नति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 2025 में 5 राशियों पर राहु और शुक्र होंगे मेहरबान, दोनों ग्रहों की युति से अपार धन की बरसात!

धनु राशि

Dhanu Rashi

---विज्ञापन---

धनु राशि के लोगों पर भी मां लक्ष्मी की खास मेहरबानी हो सकती है। आप पर शुक्र देव भी मेहरबान रहेंगे। नए साल में बिजनेस करने वालों को फायदा हो सकता है। लाइफस्टाइल पहले से बेहतर होगा। लव लाइफ में सुधार होगा। धन और ऐश्वर्य के मामले में खुशकिस्मत होंगे। नौकरी करने वालों के लिए नया साल कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। जीवनसाथी का साथ और विश्वास आपको तरक्की दिलाने में मदद करेगा।

कुंभ राशि

Kumbh Rashi

---विज्ञापन---

कुंभ राशि के लिए 2025 खास रहने वाला है। इस राशि से निकलकर शनिदेव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 2025 में कई ग्रहों की कृपा इस राशि के जातकों को मिलने वाली है। आकस्मिक धन लाभ और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकेगी। करियर से लेकर नौकरी और व्यापार के मामले में इस राशि के लोग सफलता हासिल कर सकेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मां लक्ष्मी आप पर खास मेहरबान हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: 5 दिन बाद शुक्र चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, प्यार और कारोबार में होगा फायदा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Dec 06, 2024 01:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola