Lucky Zodiac Signs: 14 सोमवार सितंबर, 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के साथ चतुर्थी तिथि भी है. यही कारण है कि आज गणेश चतुर्थी के साथ हरतालिका तीज भी मनाया जा रहा है। इस दिन रवि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है. इसके साथ ही, इस दिन द्वितीय चातुर्मास का 22वां दिन है और इस दिन चित्रा नक्षत्र और स्वाति नक्षत्र के संयोग को ब्रह्म योग के साथ इंद्र योग का बल प्राप्त हो रहा है। इससे इस दिन का महत्व बढ़ गया है। जहां तक इस दिन के ग्रहीय व्यवस्था की बात है, तो आज 14 सितंबर की खगोलीय व्यवस्था में सूर्य सिंह राशि, चंद्रमा कन्या राशि, बुध भी कन्या राशि, गुरु कर्क राशि, शुक्र तुला राशि, मंगल मिथुन राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.

13 सितंबर की भांति, आज 14 सितंबर को कई प्रभावशाली योग बन रहे हैं, जिसमें मालव्य योग, नवपंचम राजयोग, भद्र राजयोग, हंस राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग प्रमुख हैं. इसके साथ ही तुला राशि में शुक्र-चंद्र युति का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 14 सितंबर के इन शुभ और प्रभावशाली ज्योतिषीय योग का प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह दिन काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनको आज के ग्रह योग से करियर-कारोबार में सफलता और धन मिल सकता है?

---विज्ञापन---

14 सितंबर का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए 14 सितंबर का दिन भाग्य का साथ मिलने वाला दिन सिद्ध हो सकता है. बिजनेस, रियल एस्टेट, हायर स्टडी, फायनेंस आदि फील्ड के लोग अधिक लाभान्वित हो सकते हैं. खानदानी जमीन से जुड़ा मसला समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकता है. घर तनाव समाप्त होने चांस हैं. माता जी का आशीर्वाद मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Puja Path ke Niyam: मंदिर में भगवान की परिक्रमा क्यों करते हैं? जानिए प्रदक्षिणा की परंपरा का धार्मिक महत्व और लाभ

---विज्ञापन---

14 सितंबर का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों आज 14 सितंबर का दिन के बेहद लाभकारी समय साबित हो सकता है. आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और लोग आपकी बातों से प्रभावित हो सकते हैं. मैनेजमेंट, वकालत, पत्रकारिता से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रह सकते हैं. करियर में एक उछाल देखने को मिल सकता है. बिजनेस का छोटा फैसला भी बड़ा लाभ दिला सकता है.

14 सितंबर का तुला राशिफल

14 सितंबर का दिन तुला राशि के जातकों के लिए एक नायाब दिन साबित हो सकता है. जो फैशन, लग्जरी प्रोडक्ट, फिल्म, मीडिया, ग्लैमर और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े हैं, उनको अधिक लाभ हो सकता है. विलासिता की चीजों पर खर्च बढ़ेगा. विदेश से जुड़ा कोई काम सफल हो सकता है. लाइफ पार्टनर से समझ के साथ रोमांस बढ़ेगा. अनमैरिड लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Puja Path ke Niyam: मंदिर में भगवान की परिक्रमा क्यों करते हैं? जानिए प्रदक्षिणा की परंपरा का धार्मिक महत्व और लाभ

14 सितंबर का धनु राशिफल

14 सितंबर का दिन धनु राशि के जातकों के लिए सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला दिन सिद्ध हो सकता है. जो लोग राजनीति, प्रशासनिक सेवा, शिक्षण कार्य और एनजीओ या धर्मार्थ संस्थाओं से जुड़े हैं, उनको अधिक लाभ होगा. आज कोई पुरानी खवाहिश पूरी हो सकती है. किसी मित्र की मदद से अटके काम बनेंगे. कारोबार में लाभ के प्रबल योग हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा.

---विज्ञापन---

14 सितंबर का मीन राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए 14 सितंबर का दिन बेहद ऊर्जावान और सकारात्मक सिद्ध हो सकता है. ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी. माता-पिता से नए काम के लिए धन मिल सकता है. जो लोग ज्योतिष, वकालत, पार्टनरशिप बिजनेस हैं, उनको अधिक लाभ हो सकता है. कारोबार में दुगुना लाभ होगा. विरोधी परास्त होंगे. ससुराल पक्ष के फायदा मिल सकता है. यात्रा के योग हैं, जो लाभकारी होगा.

यह भी पढ़ें: Indoor Plant Vastu: मनी प्लांट के अलावा ये 5 पौधे घर में बढ़ाते हैं सुख-शांति, सोख लेती है नेगेटिव एनर्जी

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.