Lucky Zodiac: सनातन परंपरा में हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। जबकि शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi Favourite Zodiac) की उपासना के लिए बेहतर बताया गया है। मान्यता है कि जो कोई इस दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की उपासना करता है, उसके जीवन में आर्थिक समस्या नहीं रहती। इसके अलावा मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना से हर सुख प्राप्त होता है। वैसे तो मां लक्ष्मी हमेशा अपने भक्तों पर कृपा दृष्टि रखती हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है, जिन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से इन राशियों का जीवन हमेशा खुशहाल रहता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
वृष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृष राशि मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों में से एक है। मां लक्ष्मी की कृपा से वृष राशि को जातकों का जीवन खुशहाल रहता है। ऐसे में वृष राशि के जातकों को रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इस राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा से बहुत जल्द अमीर बन जाते हैं। इसके साथ ही ये अपने जीवन काल में खूब शोहरत कमाते हैं।
यह भी पढ़ें: Puja Mandir: पूजा घर में धोखे से भी दिख जाए ये 1 जीव, समझिए बहुत जल्द बनने वाले हैं अमीर!
कर्क राशि
मां लक्ष्मी की कर्क राशि से संबंधित जातकों पर विशेष कृपा रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशि के जातकों को कभी आर्थिक तंगी का समना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही इस राशि के लोग अपने जीवनकाल में खूब तरक्की और सफलता अर्जित करते हैं। इतना ही नहीं, मां लक्ष्मी की कृपा से इन्हें हर काम वाहवाही मिलती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मां लक्ष्मी की कृपा से हर काम में सफलता हासिल होती है। इस राशि के लोग अपनी मेहनत से सफलता के शिखर पर पहुंचते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही इन पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। यही वजह है कि ये दूसरों से अलग होते हैं।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातक बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनत से कभी मुंह नहीं मोड़ते हैं। जिसके कारण इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की कृपा हमेशा बनी रहती है। हालांकि इस राशि के लोग कभी-कभी ज्यादा भावुक हो जाते हैं। वहीं इस राशि के लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
यह भी पढ़ें: Mandir Vastu Tips: घर के पूजा मंदिर में भूल से भी ना रखें ये 4 मूर्तियां, वरना छिन जाएगा सारा सुख
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 hr agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines