हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Tula Rashi: तुला राशि के लिए भाग्यशाली माने गए हैं 2 रत्न, जानें धारण करने के फायदे

Lucky Stone For Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों को लिए ओपल और हीरा रत्न बहुत ही भाग्यशाली रत्न माना गया है। तो आइए उन रत्नों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Lucky Stone For Tula Rashi

Lucky Stone For Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी व्यक्ति के जीवन में ग्रहों और नक्षत्रों का बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। मान्यता है कि ग्रहों और नक्षत्रों से जुड़े अलग-अलग रत्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ये रत्न ग्रहों के नकारात्मक प्रभावों को कम करने और उसके अशुभ परिणामों को बचाने में मदद करते हैं। मान्यता है कि यह रत्न जातक के जीवन के सभी तरह की समस्याएं जैसे- करियर, धन, स्वास्थ्य और लव संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि तुला राशि वालों के लिए भाग्यशाली रत्न कौन-सा होता है। इसके साथ ही ये रत्न पहनने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

तुला राशि वालों के लिए भाग्यशाली रत्न (Tula Rashi Ke liye lucky stone)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों को लिए ओपल रत्न और हीरा रत्न भाग्यशाली माना गया है। मान्यता है कि तुला राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शुक्र होते हैं। मान्यता है कि शुक्र ग्रह मीडिया तथा फिल्म संबंधित क्षेत्रों का कारक माने जाते हैं। इसलिए शुक्र ग्रह का संबंध ओपल और हीरा रत्न से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि के जातकों के लिए ओपल रत्न और हीरा रत्न धारण करने से जीवन में सकारात्मक गुण प्राप्त होते हैं। तो आइए ओपल और रत्न के बारे में जानते हैं। आइए विस्तार से दोनों रत्नों को धारण करने के फायदे के बारे में जानते हैं।

यह भी पढ़ें- मृत्यु के बाद ही क्यों किया जाता है गरुड़ पुराण का पाठ? जानें इसका धार्मिक महत्व

विज्ञापन

ओपल रत्न धारण करने के फायदे

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ओपल रत्न धारण करने से तुला राशि के जातकों को बड़े ही लाभ हो सकते हैं। मान्यता है कि जिस जातक के जीवन में धन संबंधित समस्याएं चल रही हैं या कर्ज से डुबे हुए हैं, तो ऐसे जातकों को ओपल रत्न जरूर धारण करना चाहिए। मान्यता है कि इस रत्न को धारण करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ओपल रत्न धारण करने से जीवन में कारोबार संबंधित सारी समस्याएं समाप्त हो जाती है। साथ ही वैवाहिक जीवन से संबंधित सभी तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती हैं।

हीरा धारण करने के फायदे

तुला राशि के जातकों के लिए हीरा बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। मान्यता है कि हीरा ग्रह का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। इसके साथ ही जो जातक हीरा धारण करता है उसके जीवन में प्रेम संबंध मजबूत बनता है। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में खुशियां भी आती है। यदि आप लव मैरिज के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको हीरा सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगा। करियर से संबंधित परेशानियों को खत्म कर सकता है। साथ ही लाइफ में बेहतर परिणाम दे सकता है। इसलिए तुला राशि के जातकों को हीरा जरूर धारण करना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों होता है मंगलसूत्र में काले मोती व सोना, जानें इसके पीछे का ज्योतिष कारण

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola