Lucky Ratna: ज्योतिष शास्त्र अनुसार, साल 2025 में मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इसलिए इस साल को ‘मंगल का राज’ भी कहा जा रहा है। लेकिन इसका मतलब क्या है? दरअसल अंकशास्त्र के अनुसार, 2025 का योग यानी 2+0+2+5 = 9 होता है। अंक ज्योतिष में 9 संख्या का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है। यही कारण है कि 2025 को मंगल का साल कहा जा रहा है।
बता दें कि मंगल को ऊर्जा, बल, साहस, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, भूमि, वाहन, भवन आदि का कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह माना जाता है। वे ग्रहों के सेनापति हैं, जिनके प्रभाव से व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। जब मंगल सकारात्मक होते हैं, तो करियर में उन्नति, धन लाभ और नए अवसर प्राप्त होने की संभावना होती है, वहीं उनके नकारात्मक समय चुनौतीपूर्ण हो जाता है। गुस्सा, आवेश, दुर्घटना, धन हानि, संबंध विच्छेद और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
मंगल का ज्योतिषीय रत्न
मूंगा को ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करने वाला एक महत्वपूर्ण रत्न माना जाता है। कुंडली में मंगल की स्थिति सही नहीं होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे कि करियर में रुकावट, प्रॉपर्टी संबंधी विवाद, वाहन से जुड़ी समस्याएं और विवाह में बाधाएं। मंगल के प्रभाव को संतुलित कर इन समस्याओं को दूर करने के लिए ज्योतिष शास्त्र में मूंगा धारण करने का सुझाव दिया जाता है। इससे करियर, प्रॉपर्टी, वाहन और विवाह की समस्याएं जल्द ही हल हो जाती हैं।
मूंगा धारण करने के फायदे
- मंगल दोष का निवारण: मूंगा को मांगलिक दोष को दूर करने के लिए एक प्रभावी उपाय माना जाता है। यह रत्न विवाह में सुख और शांति लाता है।
- करियर में उन्नति: मूंगा व्यक्ति को करियर में सफलता दिलाता है। यह व्यक्ति को नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ दिलाता है।
- धन लाभ: मूंगा धन लाभ कराता है। करियर में रुकावट, प्रॉपर्टी संबंधी विवाद, वाहन से जुड़ी धन की समस्याएं जल्द ही दूर हो जाती हैं।
- स्वास्थ्य लाभ: मूंगा स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह रक्तचाप, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- आत्मविश्वास में वृद्धि: मूंगा आत्मविश्वास को बढ़ाता है। मूंगा धारण करने से डर लगने की समस्याएं दूर होती हैं और व्यक्ति को निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।
मूंगा और करियर
मंगल नेतृत्व क्षमता का कारक है। मूंगा धारण करने से व्यक्ति में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। यही कारण है कि मूंगा करियर में सफलता दिलाने में मदद करता है। यह व्यक्ति को नौकरी में तरक्की और व्यापार में लाभ दिलाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होता है।
मूंगा और नौकरी
जो साल 2025 में नौकरी बदलने के इच्छुक हैं, उन्हें मूंगा नई नौकरी प्राप्त करने में मदद कर सकता है। साथ यह रत्न नौकरी में स्थिरता लाता है और प्रमोशन के रास्ते को मजबूत बनाता है। इस रत्न के प्रभाव से सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाने में मदद मिलती है।
मूंगा और प्रॉपर्टी
अचल संपत्ति जैसे जमीन, मकान, दुकान, प्रतिष्ठान, प्रॉपर्टी आदि के स्वामी मंगल ग्रह माने गए हैं। रियल्टी एस्टेट बिजनेस पर मंगल का आधिपत्य होता है। मूंगा धारण करने से प्रॉपर्टी संबंधी विवाद जल्द ही दूर हो जाते हैं। जिनका मंगल कमजोर है, यदि साल 2025 में जमीन या मकान चाहते हैं, तो उन्हें मूंगा धारण करना चाहिए।
मूंगा और वाहन
मंगल ग्रह वाहन यानी गाड़ी और ट्रांसपोर्ट के कारक ग्रह हैं। मूंगा पहनना वाहन खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। ट्रांसपोर्ट के बिजनेस से जुड़े लोगों को यह रत्न अवश्य पहनना चाहिए। यह भी देखा गया है कि मूंगा वाहन से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है और यात्रा में सुरक्षा प्रदान करता है।
मूंगा और विवाह
जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही होती हैं, ज्योतिष और पंडित उन्हें मूंगा पहनने की सलाह देते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूंगा विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर करता है। यह भी देखा गया है कि यह पौरुष को बढ़ाता है। इसलिए इसे धारण करने से वैवाहिक जीवन सुखी होता है। यह रत्न विवाह संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
14 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines