Lucky House Number: घर का नंबर आपके लिए शुभ है या नहीं? जन्मतिथि ओर राशि से लगाएं पता

Which House Number Is Lucky: अधिकतर लोगों का सपना होता है कि उनका खुद का घर हो. हालांकि, घर खरीदने से पहले कई लोग उसके वास्तु का भी ध्यान रखते हैं. साथ ही अपने लकी नंबर का ही घर खरीदते हैं, जिसके बारे में अपनी राशि और जन्मतिथि से पता चल सकता है. यहां पर प्रत्येक 12 राशियों और मूलांक 1 से लेकल 9 वालों के लकी नंबर की लिस्ट दी गई है.

Lucky House Number

Credit- AI Gemini

Lucky House Number As Per Astrology: कुछ लोगों के लिए लकी-अनलकी का खास महत्व होता है. माना जाता है कि लकी दिन व समय पर किए गए कार्यों में सफलता जरूर मिलती है. इसलिए अधिकतर लोग अपने लकी नंबर का ही घर खरीदते हैं. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके लिए किस नंबर के घर में रहना लकी रहेगा तो उसके लिए आप अपनी राशि या जन्मतिथि की मदद ले सकते हैं. इनके जरिए आपको अपने लकी नंबर के बारे में पता चल जाएगा.

विज्ञापन

चलिए विस्तार से जानते हैं कि किस राशि व किस जन्मतिथि वालों के लिए कौन-से नंबर के घर में रहना लकी साबित हो सकता है.

विज्ञापन

किस नंबर का घर खरीदें? राशि से जानें

  • मेष राशि (Mesh): 1 और 3 नंबर का घर मेष राशि वालों के लिए लकी रहता है.
  • वृषभ राशि (Vrishabh): 2, 6, 9 या 11 नंबर के घर में रहना वृषभ राशि वालों के लिए लकी रहता है.
  • मिथुन राशि (Mithun): 5 या 8 नंबर के घर में मिथुन राशि के लोग रह सकते हैं.
  • कर्क राशि (Kark): 5 और 7 नंबर का घर कर्क राशि वालों के लिए शुभ रहता है.
  • सिंह राशि (Singh): 1 और 3 नंबर का घर सिंह राशि वालों के लिए लकी रहता है.
  • कन्या राशि (Kanya): 3, 5 या 6 नंबर के घर में कन्या राशि के लोग रह सकते हैं.
  • तुला राशि (Tula): 4, 6 या 8 नंबर के घर में तुला राशि के जातक रह सकते हैं.
  • वृश्चिक राशि (Vrishchik): 1 और 8 नंबर का घर वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी रहता है.
  • धनु राशि (Dhanu): 3 और 9 नंबर का घर धनु राशि वालों के लिए लकी रहता है.
  • मकर राशि (Makar): 1, 2 या 8 नंबर के घर में मकर राशि के लोग रह सकते हैं.
  • कुंभ राशि (Kumbh): 4, 7 और 17 नंबर का घर कुंभ राशि वालों के लिए लकी रहता है.
  • मीन राशि (Meen): 2 और 9 नंबर का घर मीन राशि वालों के लिए लकी रहता है.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

किस नंबर का घर खरीदें? जन्मतिथि से जानें

  • जन्मतिथि 1, 10, 19 और 28 वालों के लिए 1, 2, 3, 5 और 9 नंबर का घर लकी रहता है.
  • जन्मतिथि 2, 11, 20 और 29 वालों के लिए 1, 2, 4 या 7 नंबर के घर में रहना शुभ रहता है.
  • जन्मतिथि 3, 12, 21 और 30 वालों के लिए 1, 3, 6 या 9 नंबर के घर में रहना लकी साबित हो सकता है.
  • जन्मतिथि 4, 13, 22 और 31 वालों के लिए 1, 2, 4, 7 या 8 नंबर के घर में रहना शुभ रहता है.
  • डेट ऑफ बर्थ 5, 14 और 23 वालों के लिए 5, 6 या 8 नंबर के घर में रहना लकी साबित हो सकता है.
  • जन्मतिथि 6, 15 और 24 वालों के लिए 3, 6 या 9 नंबर के घर में रहना शुभ रहता है.
  • डेट ऑफ बर्थ 7, 16 और 25 वालों के लिए 1, 2, 4 या 7 नंबर के घर में रहना लकी साबित हो सकता है.
  • जन्मतिथि 8, 17 और 26 वालों के लिए 1, 5, 6 या 8 नंबर के घर में रहना शुभ रहता है.
  • डेट ऑफ बर्थ 9, 18 और 27 वालों के लिए 3, 6 या 9 नंबर के घर में रहना लकी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ