हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Gemstones: नेगेटिव एनर्जी और मन के बुरे विचारों को कम करते हैं ये 5 रत्न, जीवन बनाता है सुखमय

Lucky Gemstones: रत्न शास्त्र के अनुसार, 5 जेमस्टोन यानी रत्न ऐसे हैं, जो नेगेटिव एनर्जी और बुरे विचारों को दूर कर जीवन में शांति और सुख ला सकते हैं. आइए जानते हैं, ये 5 खास रत्न कैसे मन को संतुलित और ऊर्जा से भर देते हैं?

विज्ञापन

Lucky Gemstones: रत्न शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है, जिसे हज़ारों साल पहले विकसित किया गया था. इसे सही तरीके से अपनाने से जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक स्थिरता आती है. रत्न न केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए उपयोगी हैं, बल्कि ये घर और कार्यस्थल में सकारात्मक वातावरण बनाने में भी मदद करते हैं.

रत्न शास्त्र के अनुसार कुछ रत्न हमारे जीवन में पॉजिटिव ऊर्जा लाने में मदद करते हैं. ये रत्न न केवल नेगेटिव एनर्जी को कम करते हैं, बल्कि मन को शांति और संतुलन भी देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 3 खास रत्नों के बारे में जो नेगेटिव एनर्जी और मन के बुरे विचारों को कम करते हैं और जीवन को सुखमय बनाने में मददगार हैं.

एमेथिस्ट स्टोन

एमेथिस्ट स्टोन पर्पल रंग का होता है. इसे पहनने से मन शांत रहता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं. यह रत्न मानसिक स्पष्टता बढ़ाने में मदद करता है. तनाव और चिंता कम होती है और इमोशनल बैलेंस भी बनता है. अध्यात्मिक अभ्यास करने वाले लोग इसे धारण करते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: करोड़पति लोग अपने घर में जरूर रखते हैं जानवरों की ये 3 मूर्तियां, होती है धन और सफलता की बरसात

हेमेटाइट स्टोन

हेमेटाइट स्टोन को ‘स्टोन ऑफ माइंड’ कहा जाता है. यह रत्न एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है. इसे पहनने से मन और मूड स्थिर रहते हैं. नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है और मानसिक शक्ति बढ़ती है. यह स्टोन विद्यार्थियों और ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है.

विज्ञापन

सिट्रीन स्टोन

सिट्रीन स्टोन पीले रंग का होता है. इसे पहनने से जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जा कम होती है. यह रत्न जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाने में मदद करता है. आत्मविश्वास बढ़ता है और मन में ऊर्जा का संचार होता है. इसे धारण करने से बाधाओं से छुटकारा भी मिलता है.

रोज क्वार्टज

रोज क्वार्टज गुलाबी रंग का रत्न है. इसे धारण करने से लव लाइफ और रिश्तों में शांति आती है. यह आत्म-संदेह और नकारात्मक भावनाओं को कम करता है. रोज क्वार्टज पहनने से मन को शांति मिलती है और भावनात्मक मजबूती बढ़ती है. यह पॉजिटिविटी बढ़ाने के लिए सबसे प्रभावशाली माना जाता है.

विज्ञापन

सेलेनाइट

सेलेनाइट स्टोन नकारात्मक यादों और बुरे विचारों को दूर करने में मदद करता है. यह रत्न घर में सुख-शांति का माहौल बनाता है. मन को शुद्ध करता है और नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है. इसे ध्यान और मेडिटेशन के दौरान धारण करना लाभकारी होता है.

ये भी पढ़ें: Money Astro Tips: घर में इन 5 जगहों को कभी न रहने दें बदबूदार, वरना लुट सकती है जमा-पूंजी की पाई-पाई

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola