हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Gemstone: जमीन-जायदाद और गाड़ी के लिए क्यों पहनते हैं मूंगा, किन राशि वालों के लिए है विशेष लाभकारी, जानें

Lucky Gemstone: रत्न शास्त्र के अनुसार, मूंगा केवल एक रत्न नहीं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और संपत्ति का प्रतीक है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिली के अनुसार, इसे सही राशि और सही विधि से पहनने पर यह जीवन में स्थिरता और सुरक्षा दोनों लाता है. जानिए, जमीन, जायदाद और गाड़ी के लिए क्यों पहनते हैं मूंगा, किन राशि वालों के लिए है विशेष लाभकारी?

विज्ञापन

Lucky Gemstone: मूंगा या रेड कोरल (Red Coral) एक अद्भुत समुद्री रत्न है, जो गहरे समुद्र में रहने वाले छोटे-छोटे जीवों से बनता है. यह रत्न लाल, ऑक्स ब्लड (गहरा लाल), नारंगी और कभी-कभी गुलाबी या सफेद रंग में मिलता है. इसकी चमक और प्राकृतिक धारियां इसे विशेष बनाती हैं. ज्योतिष शास्त्र में मूंगा धन, शक्ति और साहस का प्रतीक माना गया है.

किस ग्रह का रत्न है मूंगा?

मूंगा मंगल ग्रह का रत्न है. मंगल को ऊर्जा, साहस और भूमि का कारक माना जाता है. यही वजह है कि इसे पहनने से जमीन, मकान, वाहन और संपत्ति में लाभ होता है. मंगल की शक्ति मजबूत करने से निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और आर्थिक स्थिरता आती है.

मूंगा पहनने के प्रमुख लाभ

भूमि और संपत्ति: मूंगा पहनने से जमीन, मकान और वाहन संबंधी अड़चनें दूर होती हैं.
व्यवसायिक वृद्धि: रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी डीलिंग में सफलता मिलती है.
आर्थिक स्थिरता: धन की वृद्धि होती है और जोखिम कम होते हैं.
साहस और आत्मविश्वास: बड़े निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है.
शारीरिक लाभ: रक्त संचार बेहतर होता है, त्वचा रोग कम होते हैं और चोटों से सुरक्षा मिलती है.
मानसिक लाभ: भय और क्रोध कम होते हैं, मानसिक शक्ति और इच्छाशक्ति मजबूत होती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Hastrekha Secrets: क्या संकेत देता है हथेलियों को मिलाने पर आधा चांद बनना, ये शुभ संकेत है या चेतावनी, जानें

कौन पहन सकता है मूंगा

मूंगा उन लोगों के लिए खास लाभकारी है जिनकी कुंडली में मंगल कमजोर या नीच स्थान पर हो. विशेष रूप से मेष और वृश्चिक राशि वाले इसका लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा सिंह, धनु और मीन लग्न वाले जातक भी इसे धारण कर सकते हैं.

विज्ञापन

मूंगा धारण करने का सही तरीका

धातु और अंगुली: इसे तांबे या सोने की अंगूठी में, अनामिका अंगुली में पहनना चाहिए.
दिन और समय: मूंगा को मंगलवार को सुबह या दोपहर में धारण करना श्रेष्ठ है.
शुद्धिकरण: पहनने से पहले गंगाजल से शुद्ध कर मूंगा को हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए.

मूंगा पहनते समय सावधानियां

मूंगा पहनते समय हीरा, पन्ना या नीलम साथ में न पहनें. यदि मंगल कुंडली में अशुभ स्थिति में हो तो ये रत्न विपरीत प्रभाव भी दे सकते हैं. इसे हमेशा किसी योग्य ज्योतिषी की सलाह लेकर ही धारण करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Gemstone Wearing Rules: माणिक, हीरा, नीलम हो या पुखराज, रत्न पहनने के बाद भूल से भी न करें ये 5 काम, वरना…

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola