Lucky Gemstone: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की जिंदगी पर ग्रहों का गहरा असर पड़ता है। कुछ समय पर ग्रहों की चाल बदलने से ही हमारी जिंदगी में बदलाव महसूस होने लगते हैं, जिसमें कुछ बदलाव नेगेटिव तो कुछ पॉजिटिव होते हैं। रत्नशास्त्र में ऐसे कई रत्न बताए गए हैं, जो ग्रहों के विपरीत प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ और सातवीं राशि तुला भी ऐसे ही रत्नों से अपनी जिंदगी में सुख-समृद्धि और प्यार की नई ऊर्जा ला सकते हैं। आइए जानते हैं, ये शक्तिशाली और लकी रत्न कौन-से हैं?
हीरा – सोया नसीब जगाने वाला रत्न
वृषभ और तुला राशि वालों के लिए हीरा सबसे उत्तम रत्न माना गया है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो हीरे की अंगूठी पहनना शुभ रहता है। यह रत्न शुक्र की शक्ति को मजबूत करता है और कहते हैं कि यह सोए हुए नसीब को भी जगा देता है। हीरे की ऊर्जा व्यक्ति के करियर और धन में स्थिरता लाती है। साथ ही यह जीवन में खुशहाली बढ़ाता है। अगर लव लाइफ में कोई कठिनाई है तो हीरा पहनने से रिश्तों में मिठास और समझ बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: Money Vastu Tips: हाथ में नहीं टिकता है पैसा? चेक करें कहीं रात में ये 5 गलतियां तो नहीं करते हैं आप
ओपल – लव लाइफ में आती है नई जान
ओपल रत्न भी वृषभ और तुला राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह जीवन में आए उतार-चढ़ाव को कम करता है और मानसिक शांति देता है। ओपल पहनने से आपकी प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आती है। पुराने विवाद और असमंजस धीरे-धीरे खत्म होते हैं। रिश्तों में भरोसा और समझदारी बढ़ती है। यही वजह है कि प्रेम जीवन में सुधार के लिए ओपल का प्रयोग अत्यंत लाभकारी माना गया है।
क्यों पहनें ये रत्न?
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि हीरा और ओपल दोनों ही रत्न वृषभ और तुला राशि के लिए विशेष रूप से काम करते हैं। हीरा आपके नसीब को मजबूत करता है और जीवन में समृद्धि लाता है। ओपल आपके रिश्तों और प्रेम जीवन में नई खुशियां जोड़ता है। इन रत्नों को पहनकर आप ग्रहों के विपरीत प्रभाव को कम कर सकते हैं और अपने जीवन में स्थिरता और आनंद ला सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
8 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines