Lucky Gemstone: क्या आप भी अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं? अगर हां, तो कौन से ग्रह की मजबूत भाग्य को चमका सकती है? या फिर कौन से रत्न धारण करना आपके लिए शुभ रहेंगे? इसके बारे में रत्न शास्त्र में बताया गया है। 9 रत्न में से कुछ ऐसे रत्न बताए गए हैं जो कुछ ग्रहों को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं। जन्म कुंडली के हिसाब से ये जाना जा सकता है कि कौन सा रत्न शुभ रहेगा। जबकि, राशि के अनुसार भी इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आइए भाग्य को चमकाने वाले रत्न के बारे में जानते हैं और किन राशियों के लिए कौन सा रत्न शुभ रहेगा? इसके बारे में भी जान लेते हैं।
ये हैं रत्न चमका सकते हैं भाग्य!
- पन्ना
- मूंगा
- हीरा
- मोती
- नीलम
- माणिक्य
- पुखराज
ये 7 रत्न किस राशि के लिए भाग्यशाली?
पन्ना रत्न- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन और कन्या राशि के लोगों के लिए पन्ना रत्न को धारण करना शुभ होता है। इस रत्न के स्वामी बुध ग्रह हैं और व्यापार, नौकरी, करियर आदि में तरक्की दिलाने के लिए बुध का ये नवरत्न शुभ माना जाता है।
मूंगा रत्न- मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मूंगा रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। इसे धारण करके जातक अपने मंगल ग्रह को मजबूत कर सकते हैं। मंगल के रत्न मूंगा को धारण करने से शुभ प्रभावों में वृद्धि होती है।
हीरा- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हीरा को धारण करना वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए शुभ फल के साथ रहेगा। इस रत्न का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। धन-वैभव, सौंदर्य, वैवाहिक सुख, रोमांस, काम-वासना आदि के कारक ग्रह शुक्र हैं। शुक्र की मजबूती से जीवन में सभी सुख-सुविधाओं का अनुभव कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें- Shani Ratan: शनि देव को बेहद प्यारे हैं ये 3 रत्न, धारण करते ही चमक जाती है किस्मत
मोती- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती रत्न को धारण करना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्र हैं। मन के कारक ग्रह की मेहरबानी से जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
माणिक्य- सिंह राशि के जातकों के लिए माणिक्य रत्न धारण करना शुभ रहेगा। इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है, जो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि दिला सकता है। आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जाना जाता है।
पुखराज- धनु राशि और मीन राशि के लोगों के लिए पुखराज धारण करना शुभ होता है। गुरु ग्रह इस रत्न और राशि के स्वामी ग्रह हैं। पुखराज को धारण करने से व्यक्ति को समृद्धि, भाग्य, ज्ञान और बुद्धि से संबंधित लाभ हो सकते हैं।
नीलम- कर्मफल दाता और न्यायाधीश शनि, नीलम रत्न के स्वामी ग्रह हैं। नीलम रत्न को धारण करने से शनि ग्रह की खास कृपा मिल सकती है। ये रत्न मकर राशि और कुंभ राशि के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।
नोट- यह जानकारी केवल ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। ध्यान रहे कि किसी भी रत्न को धारण करने से पहले जन्म कुंडली को किसी ज्योतिष या रत्न से संबंधित ज्ञान रखने वाले ज्योतिषी से सलाह के बाद ही धारण करें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines