Luckiest Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों का भविष्य कथन किया जाता है। राशियों के भविष्य कथन उनकी कुंडली में मौजूद ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर किया जाते हैं। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में हर राशि के स्वामी ग्रह, कुंडली में मौजूद शुभ ग्रह के आधार पर उसके स्वभाव, गुण और विशेषताओं के बारे में भी बताया गया है। ऐसे में हर राशि की पर्सनालिटी पर उसकी राशि का भी प्रभाव निश्चित रूप से पड़ता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक बताते हैं कि दुनिया में सबसे अधिक भाग्यशाली किन 4 राशियों के लोग होते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने गए हैं। ऐसे में इस राशि के जातक साहसी, पराक्रमी और उत्साही होते हैं। इसके साथ ही इस राशि के लोगों में स्किल मैनेजमेंट की क्षमता जबरदस्त होती है। इस एक खूबी की वजह से इस राशि से संबंधित जातक अक्सर मालिक बनकर कार्य करते हैं। मंगल ग्रह की वजह से इस राशि के लोग अक्सर सैन्य क्षेत्र में कार्य करते हैं और नेतृत्व करते हैं। इतना ही नहीं, इस राशि के लोग चुनौतियों और खतरों से डटकर सामना करते हैं। धन के मामले में भी इस राशि के लोग औरों से आगे होते हैं।
यह भी पढ़ें: Good Luck Charms: सुबह उठकर सबसे पहले कर लें ये 4 काम, होगी छप्परफाड़ कमाई; घर में आएगी सुख-समृद्धि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र की कृपा से ही जीवन में धन-वैभव और सौन्दर्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस राशि से संबंधित जातक बेहद बुद्धिमान, हंसमुख और आकर्षक पर्सनालिटी के होते हैं। इसके अलावा इस राशि के लोग 40 की उम्र पूरा करने के बाद बेशुमार धन-दौलत, मान-सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त करते हैं। बिजनेस के मामले में भी इस राशि के लोग सफल होते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को मंगल देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस राशि के लोग नडर माने जाते हैं। वृश्चिक राशि के लोग जीवन में किसी भी तरह का जोखिम उठाने से डरते नहीं हैं। इसके साथ ही ये दूसरों से काम निकलवाना भी अच्छी तरह जानते हैं। इतना ही नहीं, इस राशि के लोग धन के मामले में भी औरों से कोसों आगे रहते हैं। नेतृत्व क्षमता इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान दिलती है।
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती रहती है। जिसके परिणामस्वरूप इस राशि से संबंधित लोगों को नौकरी और बिजनेस में तरक्की का सिलसिला रुकता नहीं है। स्वामी ग्रह के प्रभाव से इस राशि के लोग बेहद मेहनती, ईमानदार, कर्मठ, लोकप्रिय होते हैं। इसके अलावा इस राशि के जातकों में नेतृत्व की क्षमता भी जबरदस्त होती है। ऐसे में ये लोग जिस कार्य को भी अपने हाथों में लेते हैं, उसे पूरा करने के ही दम लेते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को विशेष रूप से शनिवार के दिन शनि मंदिर या पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Surya Nakshatra Gochar: सूर्य करने जा रहे हैं नक्षत्र परिवर्तन, अब इन राशियों की चमकेगी किस्मत; होगा अपार धन लाभ!
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
12 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
13 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines