Budhaditya Rajyog: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव इस वक्त स्वराशि सिंह में विराजमान हैं। जहां इस वक्त ग्रहों के राजकुमार बुध भी मौजूद हैं। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बना है। दरअसल सूर्य देव 17 अगस्त को सिंह राशि में गोचर किए थे और 16 सितंबर तक सूर्य देव इसी राशि में विचरण करने वाले हैं। ऐसे में बुधादित्य राजयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। इस दौरान कुछ राशियों के किस्मत संवर जाएंगे। आइए जानते हैं कि बुधादित्य राजयोग किन राशियों के लिए फादयेमंद है।
मेष राशि
बुधादित्य राजयोग से मेष राशि वालों को जबरदस्त फायदा होने वाला है। दरअसल इस दौरान बिजनेस में खूब धन कमाएंगे। इसके साथ ही नौकरी में तरक्की की भी प्रबल संभावना है। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें इस दौरान प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। बिजनेस में फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। इसके अलावा कमाई से कई साधन मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: 4 सितंबर को व्रकी होने जा रहे हैं गुरु ग्रह, इन राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन-लाभ
कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधादित्य राजयोग से कर्क राशि वालों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस दौरान रोजगार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति होगी। बिजनेस में आर्थिक तरक्की का योग है। जमीन-जायदाद के कार्यों से अत्यधिक धन लाभ होगा। इसके अलावा निवेश से भी आर्थिक लाभ के कई योग हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति का अधिकार मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए बुधादित्य राजयोग किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान तुला राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशखबरी मिलेगी। माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ में धोखा मिल सकता है। बिजनेस में इस दौरान जबरदस्त मुनाफा कमाएंगे। पहले किए गए निवेश का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Garuda Purana: अमीर इंसान को भी कंगाल बना देती हैं ये 4 आदतें, आज से ही बना लें दूरी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines