Love Rashifal Mesh krk Dhanu And Kumbh Rashi : आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। साथ ही आज शनिवार का दिन है। द्वितीया तिथि सुबह 11:11 बजे तक रहेगी और उसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ हो जाएगी। वहीं ग्रह गोचर के हिसाब से आज का दिन चार राशि वालों के लिए प्रेम के लिहाज से कुछ खास साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं आज का दिन कौनसी चार राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में सुखद रहने वाला है।
ये भी पढ़ें : तीन दिन बाद शनि की राशि मकर में सूर्य का महागोचर
आज का प्रेम राशिफल
मेष राशि
आज आपका मन इत्र की तरह महकेगा। आप आज लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। आज का दिन वैवाहिक जीवन में भरपूर आनंद देने वाला सिद्ध हो सकता है। किसी के प्रेम में आज आप पागल हो सकते हैं। आज आपका साथी भी आपसे प्रसन्न रहेगा।
उपाय : छोटी कन्या को मीठा खिलाएं।
कर्क राशि
आपके प्रेम से जुड़ी कई चीजें लोगों के समाने आएंगी। इसके बाद आप भावुक हुए बिना नहीं रह पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। प्रेमी-साथी आपके बिना नहीं रह पाएगा। आज आप समय का पूरा आनंद उठाएंगे।
उपाय : इष्टदेव की पूजा करें।
ये भी पढ़ें : सीता जी के 12 नाम क्या हैं?
धनु राशि
नए मित्र बना सकते हैं। जीवनसाथी से विवाद ना करें। आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए जीवनसाथी पर भरोसा करें। जीवनसाथी के साथ कार्य को लेकर आप सक्रिय रहेंगे।
उपाय : राधा जी की तस्वीर अपने साथ रखें।
कुंभ राशि
यारी-दोस्ती के चक्कर में अपने जीवनसाथी से संबंध खराब ना करें। आपके अलग-थलग नजरिए के कारण आपके मध्य विवाद हो सकता है। जीवनसाथी को समझें और उसे समय देने से परहेज ना करें। वरना दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं।
उपाय : शिव की पूजा से वैवाहिक जीवन मधुर हो सकता है।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
12 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines