Love Rashifal 9 September 2025: धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से 9 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन बेहद खास है। मंगलवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि को पितृपक्ष का द्वितीया श्राद्ध होगा। साथ ही उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, रेवती नक्षत्र, गण्ड योग, वृद्धि योग, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा चंद्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा, जिसका सीधा प्रभाव मेष से लेकर मीन राशिवालों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं 9 सितंबर 2025 के लव राशिफल के बारे में।
मेष राशि
जीवनसाथी के अमानवीय व्यवहार के कारण मेष राशिवालों का दिल दुखेगा। इसके अलावा अनबन की स्थिति भी दिनभर बनी रहेगी। वहीं, जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें मंगल की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त नहीं होगी बल्कि सेहत कमजोर रहेगी।
वृषभ राशि
मंगलवार को विवाहित वृषभ राशि के जातकों का रिश्ता परवान चढ़ेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में बहुत सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।
मिथुन राशि
जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करने के लिए विवाहित मिथुन राशि के जातक उन्हें कोई गिफ्ट देंगे। इससे आप दोनों के बीच आ रही परेशानियां खत्म होंगी।
कर्क राशि
शादीशुदा कर्क राशिवालों का दिन प्यार के मामले में मंगलवार को अच्छा नहीं रहेगा। तनाव को कम करने की जगह आप दोनों एक-दूसरे को ताने कस्ते नजर आएंगे। इसके अलावा पुराने विवाद भी फिर से उभर सकते हैं।
सिंह राशि
अपनी शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए विवाहित सिंगल राशि के जातक साथी संग अकेले में वक्त बिताने का प्लान करेंगे। साथ ही उनकी मनपसंद चीज उन्हें दे सकते हैं।
कन्या राशि
विवाहित कन्या राशि के जातकों के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी और आप खुद को जीवनसाथी के अतरंगी सवालों से मंगलवार को घिरा हुआ महसूस करेंगे। इसके अलावा मानसिक तनाव में भी कमी नहीं आएगी।
तुला राशि
सिंगल जातकों के ऊपर मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव पड़ेगा, जिस कारण चोट लग सकती है। विवाहित तुला राशि के जातक मंगलवार को शांत रहें क्योंकि जीवनसाथी से झगड़ा होने के योग हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों की खुशियों पर लगा ग्रहण हटेगा, सूर्य-चंद्र के संयोग से 3 घंटे 24 मिनट के लिए बनेगा व्यतिपात योग
वृश्चिक राशि
विवाहित वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वभाव में सुधार लाने की जरूरत है, क्योंकि संभव है कि आपकी गलतियों के कारण आपका साथी आपसे नाराज होगा।
धनु राशि
अविवाहित धनु राशि के जातकों को मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार को किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगी। विवाहित जातकों के प्रति उनके प्रेमी का स्वभाव अमानवीय रहेगा, जिस कारण घर में क्लेश भी होगा।
मकर राशि
विवाहित मकर राशि के जातक अपने गुस्से पर काबू रखने और प्रेमी को आपत्तिजनक कहने से बचें, नहीं तो आप दोनों का रिश्ता प्रभावित होगा। इसके अलावा घूमने जाने का प्लान भी कैंसिल हो सकता है।
कुंभ राशि
मंगल ग्रह की नकारात्मक ऊर्जा के कारण विवाहित कुंभ राशिवालों के शादीशुदा जीवन में तनाव बना रहेगा। यदि आपने अपने स्वभाव में नरमी नहीं लाई तो रिश्ता टूटने तक की नौबत आ सकती है।
मीन राशि
विवाहित मीन राशि के जातकों का दिन प्यार के मामल में अच्छा नहीं रहेगा। आपका साथी आपके ऊपर गुस्सा करेगा और कुछ आपत्तिजनक शब्द कह सकता है, जिसे कारण आप दोनों का झगड़ा होगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 30 सितंबर से पहले बढ़ेगा इन राशियों का कामकाज, पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 hr agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines