Love Rashifal 8 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 8 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि रहेगी. साथ ही अश्विनी नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, हर्षण योग, वज्र योग, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है. हालांकि, भगवान गणेश को समर्पित बुधवार के दिन किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं हो रहा है. आइए अब जानते हैं 8 अक्टूबर 2025, वार बुधवार का लव राशिफल.
मेष राशि
शादीशुदा मेष राशि के जातकों के लिए ये दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है. दिनभर पार्टनर के साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी. इसके अलावा आप दोनों एक-दूसरे के करीब भी आ सकते हैं.
वृषभ राशि
विवाहित वृषभ राशि के जातक अपने साथी संग अच्छे पल बिताएंगे और रिश्ते में मधुरता लाने के लिए प्रयास करेंगे. वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उनका भाई-बहनों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर घूमने जाने का प्लान बनेगा.
मिथुन राशि
दिन की शुरुआत विवाहित मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छी होगी. पार्टनर का व्यवहार आपकी तरफ अच्छा रहेगा और वो हर काम में आपका सहयोग करेंगे. इसके अलावा दिनभर आप दोनों का झगड़ा भी नहीं होगा.
कर्क राशि
शादीशुदा कर्क राशि के जातक शाम में जीवनसाथी और घरवालों के साथ अच्छा व स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे. इसके अलावा पुराने पलों को याद करेंगे. हालांकि, अकेले में आप अपने प्रेमी के साथ थोड़ा-सा भी समय नहीं बिता पाएंगे.
सिंह राशि
शाम तक का समय शादीशुदा सिंह राशि के जातकों का तनावपूर्ण रहेगा, लेकिन उसके बाद जीवनसाथी के साथ खुशी के पल साझा करेंगे. इसके अलावा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा भी हो सकती है.
कन्या राशि
शादीशुदा कन्या राशि के जातकों को बुधवार की शाम जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताने और उनके करीब आने का अवसर मिलेगा, लेकिन इससे पहले आप घर के काम में बिजी ही रहेंगे.
तुला राशि
विवाहित तुला राशि के जातक अपने जीवनसाथी के साथ बुधवार को खुशनुमा समय बिताएंगे. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले किसी धार्मिक कार्य में शामिल भी हो सकते हैं.
वृश्चिक राशि
शादीशुदा वृश्चिक राशि के जातक बुधवार को अपने साथी के साथ खुशी के पल साझा करने के लिए किसी सुन्दर यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं. उम्मीद है कि इस दौरान आप दोनों खुलकर एक-दूसरे से अपने विचार साझा करेंगे.
धनु राशि
विवाहित धनु राशि के जातकों का साथी उनसे कोई इच्छा जाहिर कर सकता है, जिसे आप पूरा नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा उनकी मांग आपके मानसिक तनाव का मुख्य कारण भी बन सकती है.
मकर राशि
शादीशुदा मकर राशि के जातकों का जीवनसाथी से मामूली बात पर बड़ा झगड़ा हो सकता है. इसके अलावा आप अपने निजी जीवन की परेशानियों के कारण किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का फैसला भी टाल सकते हैं.
कुंभ राशि
जिन कुंभ राशि के लोगों की शादी हो चुकी है, उनके निजी जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी. किसी कारण प्रेमी और घरवालों से झगड़ा होगा. इसके अलावा किसी भी कार्य में मन नहीं लगेगा, बल्कि कोई बड़ी गलती आपसे हो सकती है.
मीन राशि
विवाहित मीन राशिवालों को बुधवार को प्रेमी के माध्यम से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. इसके अलावा दिन भी अनुकूल रहेगा. वहीं, सिंगल लोगों की शादी की बात उनके किसी करीबी दोस्त से बुधवार को चल सकती है.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025 Rashifal: करवा चौथ पर 3 राशियों को रहना है सावधान, विडाल-व्यातीपात योग का पड़ेगा अशुभ प्रभाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
16 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines