Love Rashifal 8 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह और 12 राशियों का जिक्र किया गया है। माना जाता है कि जब-जब नवग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार को कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव सभी राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा।
यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आपके लिए वृद्धि योग आज शुभ रहेगा या अशुभ, तो इसके लिए पढ़ें 8 नवंबर का लव राशिफल।
मेष राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर आपके ऊपर संदेह कर सकता है, जिस बात को जानने के बाद आपका मन पूरे दिन परेशान रहेगा। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनकी लव लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
वृषभ राशि
जो लोग कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, प्यार और रोमांस के मामले में उनका आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। शादीशुदा कपल को भी अकेले में वक्त बिताने का भरपूर समय मिलेगा, जिससे दोनों को एक दूसरे को और अच्छे से जानने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के हित में रहेगा। पार्टनर संग चल रही अनबन खत्म होगी। दोपहर से पहले कहीं बाहर जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 6
कर्क राशि
जो लोग आज अपने किसी दोस्त को प्रपोज करने जा रहे हैं, उन्हें सकारात्मक जवाब मिलेगा। शादीशुदा कपल के बीच चल रही परेशानियां कम होंगी। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 4
ये भी पढ़ें- Mangal Vakri: 30 दिन तक ये 3 राशियां जिएंगी लग्जरी लाइफ, मंगल वक्री से अटके काम होंगे पूरे!
सिंह राशि
रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल का आज झगड़ा होगा। गुस्से में आकर आपका पार्टनर आपको कुछ ऐसी बातें कह सकता है, जिसको लेकर आप पूरे दिन परेशान रहेंगे। हालांकि ज्यादा चिंता करना भारी पड़ सकता है, क्योंकि तबीयत भी खराब हो सकती है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 7
कन्या राशि
अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। वहीं जिन लोगों का रिश्ता तय हो चुका है और इस साल शादी होने वाली है, उन्हें भी पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। शादीशुदा कपल का दिन अच्छा रहेगा। कहीं बाहर जाने का प्लान दोपहर से पहले बन सकता है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5
तुला राशि
शादीशुदा कपल धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। दोपहर बाद मूवी डेट पर जाने और साथ में समय बिताने से रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि
रिलेशनशिप में मौजूद कपल का झगड़ा हो सकता है। लड़ाई के दौरान यदि आप पार्टनर की कुछ बातों को अनदेखा करेंगे, तो आपके लिए बेहतर होगा। अन्यथा ब्रेकअप होने की पूरी संभावना है। शादीशुदा कपल का पार्टनर भी उनसे कुछ ऐसी बातें गुस्से में आकर कह सकता है, जिसके कारण पूरे दिन मन उदास रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 5
धनु राशि
यदि आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो दोपहर से पहले उन्हें खुशखबरी मिलने की संभावना है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन भी बीते दो से तीन दिन के मुकाबले अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9
मकर राशि
बीते दिनों यदि शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच लड़ाई हुई थी, तो दोपहर से पहले झगड़ा खत्म हो सकता है। आपके पार्टनर को अपनी गलती का एहसास होगा, जिसके बाद वो आपसे अपनी भूल की माफी भी मांग सकते हैं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
कुंभ राशि
दोपहर से पहले का समय शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए अनुकूल रहेगा। परंतु उसके बाद पार्टनर से लड़ाई होने के कारण मन थोड़ा परेशान रहेगा। जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज दोपहर से पहले समाप्त हो सकती है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 8
मीन राशि
प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन सिंगल जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। दोपहर बाद आप अपने दोस्त से अपनी भावनाओं का इजहार कर सकते हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल को अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे संबंध में गहराई आएगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Video: पैसों की कमी से 12 राशियों को मिलेगा छुटकारा! जानें सुखी जीवन के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
तुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines