✕
  • होम
  • देश
  • प्रदेश
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
    • बिहार
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल
    • गुजरात
    • मुंबई
  • दुनिया
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • ओटीटी
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • मूवी रिव्यू
  • चुनाव
  • बिजनेस
  • ऑटो
  • गैजेट्स
  • ज्योतिष
  • Latest News
  • More
    • Opinion
    • लाइफस्टाइल
    • नॉलेज
    • खेल
    • नौकरी
    • साइंस
    • ट्रेंडिंग
    • शिक्षा
    • हेल्थ
  • लेटेस्ट न्यूज
  • IPL 2026
  • खेल
  • एंटरटेनमेंट
  • ज्योतिष
  • देश
  • प्रदेश
  • गैजेट्स
  • हेल्थ
  • बिजनेस
  • ऑटो
  • लाइफस्टाइल
  • दुनिया
  • वीडियो
Trendingparliament sessionCBSEIPL 2026Strait of Hormuz

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़ / ज्योतिष / Love Rashifal: वज्र योग से 3 राशियों की लाइफ में आएगा ट्विस्ट! जानें मिलेगा सच्चा प्यार या टूटेगा रिश्ता

Love Rashifal: वज्र योग से 3 राशियों की लाइफ में आएगा ट्विस्ट! जानें मिलेगा सच्चा प्यार या टूटेगा रिश्ता

Love Rashifal 8 December 2024: शादीशुदा और सिंगल जातकों के लिए आज का पूरा दिन प्यार और रोमांस के मामले में कैसा रहेगा, इस बारे में जानने के लिए पढ़ें 8 दिसंबर का राशिफल। इसी के साथ आपको रविवार के दिन का अपना शुभ अंक और लकी कलर भी पता चलेगा।

लव राशिफल 8 दिसंबर 2024
Edited By: Nidhi Jain | Updated: Dec 8, 2024 08:40

---विज्ञापन---

Love Rashifal 8 December 2024: आज का दिन कुछ लोगों के लिए बेहद यादगार रहने वाला है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही वज्र योग का निर्माण हो रहा है, जिसका अशुभ प्रभाव कुछ लोगों के प्रेम जीवन पर पड़ेगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ये योग आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 8 दिसंबर का लव राशिफल।

मेष राशि

अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आज का पूरा दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। पार्टनर के साथ अच्छे पल साझा करने से खराब सेहत में सुधार आएगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उनके लिए जल्द शादी का रिश्ता सामने से आ सकता है। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में भी स्थिति पहले के मुकाबले सामान्य रहेगी। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

आज का पूरा दिन प्रेम जीवन के लिहाज से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण उनकी नाराजगी का सामना वृषभ राशि के जातकों को आने वाले कुछ दिनों तक करना पड़ेगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 7

मिथुन राशि

यदि आपकी शादी हो चुकी है और आप अपने रिश्ते में खुश नहीं हैं, तो इस बारे में पार्टनर से बात करें। अन्यथा जाने-अनजाने आप अपने पार्टनर की भावनाओं को आहत करेंगे, जिसकी वजह से उन्हें और आपको भविष्य में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में भी दरार आने की संभावना है। शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 5 ये भी पढ़ें- 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों का 12 राशियों पर क्या असर? जानें प्रेमानंद महाराज से

कर्क राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे। इससे कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए सामने से जल्द रिश्ता आ सकता है। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 9

सिंह राशि

यदि आप सिंगल हैं, तो आज दोपहर से पहले आपकी अपने सोलमेट से मुलाकात हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच अनबन होने की संभावना है। शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 3

कन्या राशि

बीते कई समय से यदि आपका अपने पार्टनर से रिश्ता अच्छा नहीं चल रहा है, तो इस बारे में उनसे बात करें। इसके अलावा उन्हें कहीं बाहर लेकर जाएंगे, तो इससे आपको और उन्हें अकेले में बात करने का अच्छा समय मिलेगा। बात करने से रिश्ते में मजबूती आएगी और मनमुटाव दूर होंगे। शुभ रंग- ऑरेंज शुभ अंक- 1

तुला राशि

सोशल मीडिया के जरिए सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में भी बदल सकती है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने पार्टनर के साथ खुशी के पल साझा करेंगे। शुभ रंग- आसमानी शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में ट्विस्ट आएगा। पार्टनर को अपनी गलती का एहसास होगा, जिसके बाद वो आपसे माफी भी मांग सकते हैं। इसके अलावा वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। शुभ रंग- ब्राउन शुभ अंक- 9

धनु राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला पार्टनर की सलाह के बिना न लें। अन्यथा आगे चलकर उनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सिंगल जातकों की कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होने के कारण रिश्ता होने में परेशानी आ सकती है। शुभ रंग- भूरा शुभ अंक- 4

मकर राशि

दोपहर तक का समय शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर के साथ हंसी मजाक करते हुए व्यतीत होगा। लेकिन उसके बाद आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। किसी बाहरी इंसान के कारण आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। इसके अलावा बाहर जाने का प्लान भी कैंसिल हो जाएगा। शुभ रंग- पिंक शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

कुंडली में ग्रहों की स्थिति सामान्य न होने के कारण प्रेम जीवन में उथल-पुथल मचेगी। शादीशुदा लोगों की पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनको भी पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। शुभ रंग- नारंगी शुभ अंक- 2

मीन राशि

यदि आपकी शादी को लंबा समय हो गया है, तो आज का पूरा दिन आप अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे। आपका साथी आपको कहीं बाहर लेकर जाने का प्लान भी बना सकता है। जो लोग अभी तक रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का चांस मिलेगा। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 6 ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: 2025 से पहले 3 राशियों की जेब होगी खाली! चंद्र-सूर्य का व्यतिपात योग रहेगा कष्टकारी डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।


Topics:

Aaj Ka RashifalAstrologyLove Horoscopelove rashifal

---विज्ञापन---

© B.A.G Convergence Pvt. Ltd. 2024 : All Rights Reserved.