हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Love Rashifal: अरुण वक्री के शुभ प्रभाव से 6 राशियों का दिन बनेगा यादगार, पढ़ें 6 सितंबर का प्रेम राशिफल

Love Rashifal: 6 सितंबर 2025, वार शनिवार को यूरेनस यानी अरुण ग्रह वक्री चाल चलने वाले हैं, जिसके कारण मेष से लेकर मीन राशिवालों के प्रेम जीवन में बदलाव आने के योग हैं। चलिए अब जानते हैं अरुण वक्री के सही समय और 12 राशियों के प्रेम जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में।

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Love Rashifal 6 September 2025: ज्योतिष शास्त्र में अरुण ग्रह यानी यूरेनस को अचानक होने वाले बदलाव का कारक माना जाता है। जब भी ये ग्रह वक्री चाल चलता है, तब-तब 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। खासकर प्रेम जीवन में परिवर्तन देखने को मिलता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि के दिन सुबह 10:23 मिनट पर अरुण वृषभ राशि में वक्री हो जाएंगे।

वृषभ राशि में अरुण का वक्री होना कई राशियों के खराब होते रिश्ते को सुधारेगा। हालांकि, शनिवार को धनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग, गर करण और वणिज करण का भी निर्माण हो रहा है। आइए अब जानते हैं 6 सितंबर 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में।

मेष राशि

सिंगल जातकों को अरुण ग्रह की कृपा से 6 सितंबर को अपना हमसफर मिल सकता है। वहीं, शादीशुदा जातकों को साथी से दिल की बात करने का मौका नहीं मिलेगा, बल्कि घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

विवाहित वृषभ राशि के जातकों के जीवन में अरुण ग्रह की कृपा से खुशियों का वास होगा और जीवनसाथी से चल रहा वाद-विवाद खत्म होगा। अविवाहित जातकों के लिए 6 सितंबर की शाम तक शादी का रिश्ता आ सकता है।

मिथुन राशि

किसी अन्य व्यक्ति के कारण विवाहित मिथुन राशि के जातकों के घर में क्लेश होगा। आपका साथी आप पर गुस्सा करेगा और आपसे दूरी बनाए रखने की कोशिश करेगा। ऐसे में आप बेचैन रहेंगे और सेहत पर खास ध्यान नहीं देंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

विवाहित कर्क राशि के जातक अपने खराब होते रिश्ते के कारण तनाव में रहेंगे और लोगों से दूर अकेले में खुद के साथ समय व्यतीत करना चाहेंगे।

सिंह राशि

यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और रिलेशनशिप में हैं तो संभव है कि शनिवार को आपको कुछ ऐसी बात पता चलेगी, जिससे आपको बहुत दुख होगा। वहीं, विवाहित जातक दिन किसी न किसी काम में दिनभर उलझे रहेंगे।

विज्ञापन

कन्या राशि

हाल के दिनों में जिन कन्या राशि के लोगों का रिश्ता पक्का हुआ है, उन्हें साथी से अकेले में वक्त बिताने का मौका मिलेगा। विवाहित जातकों का शनिवार की शाम जीवनसाथी और भाई-बहनों से विचारों का मतभेद होना संभव है।

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025: पितृपक्ष के पहले और आखिरी दिन ग्रहण का साया, जानें श्राद्ध पूजा का शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

तुला राशि

सिंगल जातकों को 6 सितंबर की शाम तक किसी अनजान जगह पर अपना सोलमेट मिल सकता है। वहीं, विवाहित जातक अपने साथी के साथ व प्यार को तरसते रहेंगे।

वृश्चिक राशि

जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता अरुण ग्रह की कृपा से शनिवार को तय हो सकता है। वहीं, जिनका विवाह हो चुका है उनका दिन अच्छा नहीं रहेगा। मन बेचैन रहेगा और साथी से बातचीत करने का मन नहीं करेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए 6 सितंबर की शाम तक किसी रिश्तेदार के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है। वहीं, विवाहित जातक किसी कारण परेशान रहेंगे। हालांकि, आपका जीवनसाथी आपके तनाव को कम करने का पूरा प्रयास करेगा।

मकर राशि

अविवाहित जातकों के लिए शनिवार की शाम तक रिश्ता आने की संभावना नहीं है, बल्कि दिनभर भागदौड़ करनी पड़ेगी। वहीं, जिन विवाहित मकर राशि के जातकों का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल साझा करेंगे।

विज्ञापन

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों के जीवन में ऐसी स्थितियां पैदा होंगी जिसके बाद आपको एहसास होगा कि आपका जीवनसाथी आपके प्रति बहुत ईमानदार है और वो आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता है।

मीन राशि

हाल के दिनों में जिन मीन राशि के लोगों की शादी हुई है, वो शारीरिक रूप से अपने साथी के नजदीक आएंगे। वहीं, जिनकी शादी को कई साल हो गए हैं, उनका दिन प्यार के मामले में खुशनुमा नहीं रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: पितृपक्ष के पहले दिन चंद्र ग्रहण से इन राशियों को होगा लाभ, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola