Love Rashifal: हरतालिका तीज पर कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? जानें राशिफल

Love Rashifal 6 September 2024: देशभर में आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाएगा। जो कई राशियों के जातकों के लिए खुशियां लेकर आएगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 6 सितंबर 2024 का लव राशिफल।

Love Rashifal 1 September 2024

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

विज्ञापन

Love Rashifal 6 September 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए हरतालिका तीज के पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। अविवाहित कन्याएं भी योग्य वर के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। माना जाता है कि जो लोग इस दिन देवी-देवताओं की उपासना करता है, उनकी लव लाइफ में सदा प्रेम बना रहता है। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का मुहूर्त 6:02 मिनट से 8:33 मिनट तक है। चलिए जानते हैं इस बार हरतालिका तीज का पर्व किन-किन राशियों के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियों की बाहर लेकर आएगा।

मेष राशि

जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपकी समझदारी और बेहतरीन सोच के कारण प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का रिश्ता यदि पार्टनर के साथ अच्छा नहीं चल रहा है, तो ज्यादा चिंता न करें। शाम तक स्थिति सामान्य होने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

वृषभ राशि

सिंगल लोगों के प्रेम जीवन में खुशियों की बहार आ सकती है। हर काम में जीवनसाथी का साथ मिलेगा। शादीशुदा लोग अपने क्रोध और गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें, अन्यथा प्रेम जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि

प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों के कारण शादीशुदा लोग मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने प्रेम पूर्ण जीवन का आनंद लेंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

कर्क राशि

रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। प्रेम जीवन में उलझन उत्पन्न होने के कारण मानसिक तनाव रहेगा। सिंगल लोगों को प्यार के मामले में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

सिंह राशि

जिन लोगों का साथी उनसे रूठा हुआ है, वह उन्हें मनाने में सफल होंगे। इसके अलावा प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

कन्या राशि

शादीशुदा लोगों को प्रेम जीवन में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करेंगे, तो बेहतर होगा। अन्यथा विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

तुला राशि

शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें। अन्यथा मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में यदि मतभेद की स्थिति उत्पन्न है, तो ऐसे में उनसे बात करने का प्रयास करें। इससे पुराने गिले शिकवे दूर हो जाएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है, उनके जीवन में एक बार फिर प्यार का आगमन हो सकता है। वैसे तो आज का दिन रिलेशनशिप और शादीशुदा लोगों के लिए सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में अपने क्रोध पर काबू रखने का प्रयास करें।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

धनु राशि

वैसे तो प्यार के मामले में शादीशुदा लोगों का दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन रात के समय थोड़ा संभालकर रहेंगे, तो ज्यादा अच्छा होगा। नहीं तो पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। प्यार के मामले में आज का दिन रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए ठीक-ठाक रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- वाइट

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग साथी के साथ हसीन पलों का आनंद लेंगे। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान यदि बार-बार कैंसिल हो रहा है, तो आज आपकी ये ख्वाहिश पूरी हो सकती है।

शुभ रंग- ब्लू

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम जीवन में स्थिति सामान्य रहे, इसके लिए अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण शादीशुदा लोगों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मीन राशि

कल के मुकाबला शुक्रवार को शादीशुदा लोगों के प्रेम जीवन में ज्यादा उत्साह और उमंग रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के प्रेम संबंध पार्टनर संग मजबूत होंगे।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ