Love Rashifal 29 June 2024: जीवन में परस्पर प्रेम और सहयोग बेहद जरूरी है। लेकिन ग्रहों के शुभ-अशुभ प्रभाव से लव लाइफ पर भी अच्छा-खासा असर होता है। आपका साथी आपसे नाराज रहेगा या खफा, आपके बीच रिश्ते कैसे रहेंगे, आपके इमोशनल अटैचमेंट का लेवल क्या होगा, यदि इन बातों को जानना चाहते हैं, तो जरूर पढ़ें आज का लव राशिफल और जानें अपना शुभ रंग और शुभ अंक।
मेष राशि
मैरिड कपल के लिए दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है, शाम तक गलतफहमी दूर हो जाएगी। सिंगल लोगों को आज प्यार के मामले में उनके इंतजार का मीठा फल मिल सकता है। आपकी मुलाकात अपने सच्चे प्यार से हो सकती है।
वृषभ राशि
एहतियात से अपने रिश्ते को संभालें, वरना प्यार में कुछ लोगों दिल टूट सकता है। वहीं सिंगल लोग किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें, तो बेहतर है। न्यूली मैरिड कपल लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जो रोमांचक हो सकता है।
मिथुन राशि
आप अपने लव पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएंगे, एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा, नजदीकियां बढ़ेंगी। सिंगल लोगों को उनके क्रश की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। लेकिन इसे ग्रीन सिग्नल न समझें, अभी इश्क के कई पायदान बाकी हैं।
कर्क राशि
बारिश मौसम शुरू हो चुका है, लव बर्ड्स का रोमांस बढ़ेगा। नए-नए रिलेशनशिप में लव बर्ड्स अपने जज्बात पर काबू में रखें, नहीं तो ट्रस्ट टूट सकता है। मैरिड कपल के लिए यह बेहतरीन समय है। एक-दूसरे के साथ अधिक-अधिक वक्त गुजारने की कोशिश करें।
सिंह राशि
आपको पार्टनर से ढेर सार प्यार मिलेगा। पार्टनर से कोई उपहार भी मिल सकता है। शाम में लव बर्ड्स किसी रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं, जो बेहद रोमांटिक और यादगार हो सकती है। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
कन्या राशि
आपका पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। बेहतर होगा आगे बढ़कर सॉरी बोल दें, सभी शिकवे दूर हो जाएंगे। सिंगल लोगों की शाम बेहतरीन गुजरेगी। आपका साथी आपको सुखद अहसास महसूस कराएगा। कुछ गिफ्ट भी मिल सकता है।
तुला राशि
आप अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। उन्हें एक व्हाट्सएप मैसेज के साथ एक अच्छी सेल्फी भेजें, वरना आपके साथी नाराज हो सकते हैं। सिंगल व्यक्ति का दिन अपने क्रश के इंतजार में बीतेगा।
वृश्चिक राशि
लव लाइफ के मामले में आपका का दिन कल से बेहतर रह सकता है। जो लोग नए रिलेशनशिप में आए हैं, वे पार्टनर के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे। आप दोनों के म्यूचुअल फ्रेंड आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे।
धनु राशि
लव लाइफ के मामले में मैरिड कपल के लिए दिन काफी मधुर रहेगा। घर के कामकाज में एक-दूसरे का हाथ बंटाएंगे। शाम में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। आप कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं।
मकर राशि
आपकी लव लाइफ काफी रोमांचक हो सकती है। बिना प्लानिंग की आप दोनों की मुलाकात हो सकती है। थिएटर में मूवी देखने की प्लानिंग बन सकती है। सिंगल लोगों के लिए भी यह दिन बेहद खास रहेगा, आप अपने क्रश से जी भर के बात कर पाएंगे।
कुंभ राशि
लव लाइफ में आपको तनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने जज्बातों पर काबू रखें। आपके पार्टनर समझदार हैं, वे आपके लिए पेशेंस रख सकते हैं। भावनात्मक जुड़ाव और भरोसा बढ़ेगा।
मीन राशि
अपने पार्टनर के साथ ढेर सारा समय बिताएंगे। इससे आप एक-दूसरे को करीब से जान पाएंगे। कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं, लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। शाम में आप दोनों को बेहद खास पल मिल सकते हैं, जो यादगार रहेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।