Love Rashifal 27 September 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी और षष्ठी तिथि रहेगी. साथ ही अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, प्रीति योग, आयुष्मान योग, बालव करण और कौलव करण का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा शनिवार को सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य हस्त नक्षत्र में कदम रखेंगे. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को मान-सम्मान, पिता, उच्च पद और नेतृत्व क्षमता का दाता माना जाता है. आइए अब जानते हैं 27 सितंबर 2025 का मेष से लेकर मीन राशिवालों का लव राशिफल.
मेष राशि
शादीशुदा मेष राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी के प्रति सख्त और रुखा स्वभाव रहेगा, जिस कारण लड़ाई होने की भी संभावना है. वहीं, सिंगल लोगों की प्यार की तलाश जारी रहेगी.
वृषभ राशि
विवाहित वृषभ राशि के जातक अपने प्रेम संबंध में चल रही परेशानियों के कारण किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का प्लान टाल देंगे, जिससे साथी को और ज्यादा गुस्सा आएगा.
मिथुन राशि
जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन सामान्य रहेगा. कोई बड़ी समस्या आपके रिश्ते को प्रभावित नहीं करेगी, बल्कि आपको कुछ चीजों को लेकर क्लैरिटी मिलेगी.
कर्क राशि
शादीशुदा कर्क राशि के जातक कुछ ऐसा करने से बचें, जिससे जीवनसाथी को गुस्सा आता है. उम्मीद है कि शनिवार का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा. इसलिए सोच-समझकर बोलें और किसी से झगड़ा न करें.
सिंह राशि
विवाहित सिंह राशि के जातक कोई बड़ी गलती कर सकते हैं, जिससे आपके साथी का आप पर विश्वास कम होगा. साथ ही आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है.
कन्या राशि
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी संग किसी छोटी दूरी की यात्रा या पार्टी में जाने का प्लान कर सकते हैं. उम्मीद है कि शनिवार को आप अपने साथी के साथ ही रहेंगे. वहीं, जिन कन्या राशिवालों की शादी हो चुकी है उनका दिन बीते कुछ दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा.
तुला राशि
जो लोग अभी तक अविवाहित हैं, उनकी कुंडली में सूर्य के बलवान होने से शादी का योग भी बन रहा है. वहीं, विवाहित तुला राशिवालों का दिन सामान्य रहेगा. न कोई बड़ी खुशखबरी आपके जीवन में आएगी और न ही संकट आने वाला है.
ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले गुरु चमकाएंगे 4 राशियों की किस्मत, करेंगे चंद्रमा की राशि ‘कर्क’ में गोचर
वृश्चिक राशि
शादीशुदा वृश्चिक राशि के जातक अपने और परिवारवालों के प्रति जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार को देखते हुए मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे. साथ ही दिन भी सही रहेगा.
धनु राशि
विवाहित धनु राशि के जातकों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने से स्थिरता आएगी. वहीं, सिंगल जातकों के जीवन में सूर्य ग्रह की कृपा से प्यार का आगमन हो सकता है.
मकर राशि
लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की साथी संग बोलचाल बंद है तो आप अपने पार्टनर को किसी कॉमन दोस्त की मदद से मनाने का प्रयास कर सकते हैं. वहीं, जिन मकर राशि के लोगों की शादी हो चुकी है, उनके रिश्ते में दिक्कतें आ सकती हैं.
कुंभ राशि
विवाहित कुंभ राशि के जातक अपनी भावनाओं को केवल खुद तक सीमित न रखें बल्कि प्रेमी से बातचीत करें, अन्यथा इससे आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे और डिप्रेशन में भी जा सकते हैं.
मीन राशि
शादीशुदा मीन राशि के जातक अपनी भावनाओं को व्यक्त करके जीवनसाथी को खुश करने का प्रयास करेंगे. वहीं, जिन लोगों को अभी तक अपना सोलमेट नहीं मिला है, उन्हें सूर्य देव की कृपा से हमसफर मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- छोटी दिवाली से पहले ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ भरेंगे 4 राशियों की झोली, नहीं रहेगी धन की कमी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines