Love Rashifal: शुक्र गोचर से 5 राशियों की बदली किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार!

Love Rashifal 25 October 2024: जन्म कुंडली में प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति को देखकर प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब प्राप्त किए जा सकते हैं। यहां तक कि दैनिक लव राशिफल के बारे में भी पता चल सकता है। चलिए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए प्यार के मामले में कैसा रहेगा।

Love Rashifal 25 October 2024

लव राशिफल 25 अक्टूबर 2024

विज्ञापन

Love Rashifal 25 October 2024: ज्योतिष शास्त्र में प्रेम और भौतिक सुख के कारक ग्रह शुक्र का खास महत्व है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिन जातकों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, उनके जीवन में सदा प्यार और रोमांस का संतुलन बना रहता है। खासकर लव पार्टनर संग संबंध मजबूत रहते हैं। हालांकि जब-जब शुक्र का राशि व नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 2 दिन बाद 27 अक्टूबर 2024 को शुक्र ज्येष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका मिलाजुला असर सभी 12 राशियों पर होगा। चलिए अब जानते हैं आज यानी कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की पार्टनर के साथ बॉन्डिंग स्ट्रांग होगी, जिसके कारण रिश्ते में मिठास आएगी। शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में भी रोमांस का स्तर बढ़ेगा, जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

वृषभ राशि

प्रेम के कारक ग्रह शुक्र देव की विशेष कृपा के कारण सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का होने के प्रबल योग हैं। शादीशुदा कपल के बीच यदि मनमुटाव चल रहा है, तो अनबन दूर होने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि साथी से कोई बात छुपा रहे हैं, तो उसके कारण आज पार्टनर से अनबन होने की संभावना है। इसकी वजह से पूरे दिन मेष राशि के लोगों का मूड खराब रहेगा। वहीं जिन लोगों का रिश्ता पक्का हो चुका है, उन्हें पार्टनर के साथ डेट पर जाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

कर्क राशि

कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति के कारण सिंगल जातकों को मनचाहा पार्टनर मिल सकता है। रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों को पार्टनर के साथ मन की बात करने का पूरा समय मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमी कम होगी।

शुभ रंग- पर्पल

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

सिंह राशि

सिंगल जातकों की दोपहर बाद जीवनसाथी से मुलाकात होने की संभावना है। लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों की बॉन्डिंग साथी के साथ मजबूत होगी। इसके अलावा शादीशुदा लोगों को साथी के साथ घर पर समय बिताने का भरपूर वक्त मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

कन्या राशि

यदि माता-पिता आपके विवाह के लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो जल्द उनकी खोज पूरी होने वाली है। जो लोग हाल ही में लव रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें पार्टनर के साथ पूरा दिन व्यतीत करने का मौका मिलेगा। इससे आपको उन्हें और अच्छे से जानने का अवसर प्राप्त होगा। जिन लोगों का विवाह हो चुका है, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

तुला राशि

जिन लोगों की शादी को बहुत साल हो गए हैं, प्यार और रोमांस के मामले में उनका दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। जन्म कुंडली में शुक्र देव की कमजोर स्थिति के कारण लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

इस समय वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति है, जिसके सकारात्मक प्रभाव के कारण शादीशुदा कपल के जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा। वहीं जो लोग लव रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का शानदार मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

धनु राशि

शादीशुदा जातकों का पार्टनर उन्हें उनकी मनपसंद जगह पर ले जाकर सरप्राइज दे सकता है। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर भी उन्हें खुश करने का भरपूर प्रयास करेगा। शाम बाद वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। सिंगल जातकों का रिश्ता पिता जी के आशीर्वाद से तय हो जाएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

मकर राशि

जो लोग ऑफिस में अपने किसी दोस्त को पसंद करते हैं और उनसे अपने प्यार का इजहार करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए आज का दिन उपयुक्त रहेगा। दिन खत्म होने से पहले आपको सकारात्मक जवाब भी मिल सकता है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल को सुनहरे पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि अपने रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं, तो इस बारे में किसी अन्य व्यक्ति को बताने की जगह पार्टनर को खुद बता दें। अन्यथा बाद में उनका ज्यादा दिल दुख सकता है। शादीशुदा कपल के प्रेम जीवन में बार-बार आ रही परेशानियों के कारण उनका पार्टनर उनसे अलग होने का फैसला कर सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मीन राशि

शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव के कारण सिंगल जातकों को योग्य पार्टनर मिल सकता है। इसके अलावा शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन प्यार के मामले में अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ