वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। शुक्रवार को सुबह 11 बजकर 45 मिनट तक द्वादशी तिथि रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि का आरंभ होगा। साथ ही इस दिन इन्द्र योग बन रहा है, जो दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इन्द्र योग के समाप्त होते ही वैधृति योग का आरंभ हो जाएगा। जबकि राहुकाल सुबह 10 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
इसके अलावा इस दिन चंद्र का भी गोचर हो रहा है। शुक्रवार को सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर चंद्र देव मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह करीब सवा दो दिन तक रहेंगे। इस दौरान चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों की लाइफ में प्रेम बढ़ेगा, तो कई जातकों का जीवनसाथी संग झगड़ा भी होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि 25 अप्रैल 2025 का दिन प्यार के मामले में आपके हित में रहेगा या नहीं तो इसके लिए पढ़ें शुक्रवार का लव राशिफल।
मेष राशि
शुक्रवार को विवाहित जातक विवादों से दूर रहेंगे तो अच्छा रहेगा। अन्यथा जीवनसाथी और घरवालों से बड़ा झगड़ा होगा। कहीं घूमने जाना इस समय सिंगल लोगों के लिए सही नहीं रहेगा। दोस्तों के बीच आप मजाक का पात्र बन सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 02
वृषभ राशि
अवाहित लोगों के लिए शुक्रवार का दिन सही रहेगा। किसी दोस्त के साथ घूमने जाएंगे। लेकिन सच्चे प्यार से मुलाकात होने की संभावना नहीं है। विवाहित जातक साथी की जगह माता या पिता के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 14
ये भी पढ़ें- Video: सूर्य गोचर का इस राशि के जीवन पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव, तरक्की की रफ्तार होगी धीमी!
मिथुन राशि
सिंगल लोगों का दिन खास रहने वाला है। कोई पुराना दोस्त प्रपोज कर सकता है। लंबे समय से जीवनसाथी संग चल रहा विवाद खत्म होगा। चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 05
कर्क राशि
कपल के बीच विवाद बढ़ सकता है। चंद्र गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण रिश्ता टूटने की भी प्रबल संभावना है। इसलिए सावधान रहें और खुद को विवादों से दूर रखें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 20
सिंह राशि
सिंगल लोगों की लाइफ में कोई खास व्यक्ति दस्तक देने वाला है। इसलिए खुद पर ध्यान दें और गुस्सा कम से कम करें। विवाहित जातक पार्टनर के साथ खूबसूरत पल साझा करेंगे।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 11
कन्या राशि
विवाहित जातक प्रेम जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कहीं घूमने जाने का प्लान बन रहा है तो उसे टालना ही सही रहेगा। अन्यथा वहां भी साथी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 24
तुला राशि
नए रिश्ते की शुरुआत जल्द हो सकती है। इसलिए सिंगल लोग खुद पर ध्यान दें और क्रोध कम से कम करें। रोमांस के मामले में विवाहित जातकों के लिए ये दिन लाभकारी रहेगा। साथी संग चल रही तकरार खत्म होगी।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 09
वृश्चिक राशि
विवाहित और लव रिलेशन में मौजूद कपल के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। इसलिए सावधान रहें और किसी अनजान व्यक्ति की बातों में आकर सोलमेट पर शक न करें। यदि शुक्रवार को आप विवादों से दूर रहेंगे तो ये आपके रिश्ते के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 26
धनु राशि
आने वाला समय विवाहित जातकों के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर और घरवालों के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। सिंगल लोग अपने करियर पर फोकस करें। इस समय प्यार से जितना दूर रहेंगे, उतना आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 16
मकर राशि
हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनका दिन बेहद खास रहने वाला है। जीवनसाथी संग प्यार भरी बातें करेंगे, जिससे अच्छा महसूस होगा। सिंगल लोग दोस्तों के साथ मूवी देखने के लिए जा सकते हैं। इस दौरान किसी खास व्यक्ति यानी सोलमेट से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 03
कुंभ राशि
विवाहित जातक विवादों से दूर रहने का प्रयास करें और अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करें। इस समय बिना सोचे-समझे किसी की बातों पर विश्वास न करें। अन्यथा आगे चलकर आपको पछतावा होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 15
मीन राशि
जीवनसाथी से आप नाराज हैं तो उनसे खुलकर बात करेंगे। बातचीत से आपको अपनी परेशानी का समाधान मिल जाएगा। इसके अलावा अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान दें। शुक्रवार को घर पर ही रहेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 27
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: वैशाख अमावस्या पर शुक्र-बुध और चंद्र करेंगे गोचर, इन 3 राशियों को होगा मोटा फायदा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
10 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines