Love Rashifal 23 August 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम और सुख का दाता माना गया है, जिनकी कृपा से व्यक्ति के जीवन में प्यार और खुशियां बढ़ती हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 अगस्त 2025 को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या और प्रतिपदा तिथि की रात 08:42 मिनट पर शुक्र देव पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसका असर 12 राशियों के प्रेम जीवन पर देखने को मिलेगा। इसके अलावा शनिवार को मघा नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, परिघ योग, शिव योग, नाग करण, किस्तुघन करण और बव करण का निर्माण हो रहा है। आइए अब जानते हैं 23 अगस्त 2025 के लव राशिफल के बारे में।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
प्रेम संबंधों के कारक ग्रह शुक्र का गोचर विवाहित और लव रिलेशनशिप में मौजूद मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। साथी संग अकेले में अच्छे पल बिताएंगे और दिल की बातें साझा करेंगे। इसके अलावा रात में खाना भी आप अपने साथी के साथ ही खाएंगे।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित वृषभ राशि के जातकों के रिश्ते में कुछ परेशानियां के आने के योग प्रतीत हो रहे हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका रिश्ता खराब न हो तो साथी से कोई बात न छुपाएं और अपने विचार उनसे साझा करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहिक जातकों को साथी से जुड़े उस राज के बारे में पता चल सकता है, जिसे आप काफी समय से जानने का प्रयास कर रहे थे। उम्मीद है कि इस राज का आपके रिश्ते पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुछ देर के लिए आप अपने साथी से नाराज हो जाएंगे, जिसके बाद वो आपको मनाने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा शनिवार को कहीं बाहर डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित कर्क राशि के जातक अपने प्रेमी से खुलकर बात करेंगे। अपनी इच्छा को उनके समक्ष रखने से आपको बेहद खुशी होगी। शनिवार को लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में प्यार की कोई कमी नहीं रहेगी। इस दिन को खास बनाने के लिए आपका साथी कोई खास प्लान बना सकता है।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
शादीशुदा सिंह राशि के जातकों के बेजान रिश्ते में ताजगी आएगी। काफी समय बाद आप पूरा दिन अपने साथी संग बिताएंगे। इससे आपको और उन्हें दोनों को खुशी महसूस होगी।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित कन्या राशि के जातकों के प्रेम संबंध में खुशियों का वास होगा। सिंगल जातक किसी दोस्त के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। साथ ही आपको उनसे ढेरों बात करने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नवग्रहों को खुश करने के लिए डाइट में आज ही शामिल करें ये चीजें, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया महत्व
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
प्रेम प्रसंग के मामले में ये दिन तुला राशिवालों के लिए एवरेज से बेहतर रहेगा। शाम में कुछ समय साथी संग अकेले में बिताएंगे। हालांकि इससे पहले किसी कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
शनिवार को वृश्चिक राशि के सिंगल जातकों के पक्ष में शुक्र ग्रह रहेंगे। शादी की कहीं बात चल रही है तो वहां से सकारात्मक जवाब आ सकता है। हालांकि, विवाहित जातकों के रिश्ते में संदेह के चलते परेशानियां उत्पन्न होंगी।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
दांपत्य संबंधी मामलों के लिए ये दिन धनु राशि के विवाहित जातकों के लिए औसत से थोड़ा कमजोर रहने वाला है। बात-बात पर साथी से ताने सुनने को मिलेंगे, जिस कारण अच्छा-खासा मूड खराब हो जाएगा। इसके अलावा झगड़ा भी हो सकता है, लेकिन बात बिगड़ने से पहले ही संभल जाएगी।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
22 अगस्त के मुकाबले 23 अगस्त का दिन विवाहित मकर राशि के जातकों के लिए ज्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि साथी संग वक्त बिताने का मौका मिलेगा। शुक्र ग्रह के पूरे सपोर्ट के कारण सिंगल जातकों का रिश्ता उनके क्रश से तय हो सकता है।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
दाम्पत्य जीवन में कुंभ राशि के जातकों को कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। किसी बात पर साथी संग झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा सेहत भी कमजोर रहेगी।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
शुक्र ग्रह की अनुकूलता के कारण मीन राशि के विवाहित जातकों के जीवन में प्यार बढ़ेगा। आप अपने साथी के साथ किसी रोमांटिक जगह पर अच्छे पल बिताएंगे। वहीं, जो लोग अपने प्रेम को विवाह में बदलने की इच्छा रख रहे हैं, उनकी ये ख्वाहिश 23 अगस्त को पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: इतिहास लिखने को तैयार हो जाएं ये 3 राशियां, अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान बुध करेंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines