हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शुक्र के मेहरबान होने से 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, 2 का टूटेगा दिल!

Love Rashifal 22 September 2024: आज का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा और आप इस दिन को और कैसे बेहतर बना सकते हैं, ये जानने के लिए पढ़ें 22 सितंबर का लव राशिफल।

विज्ञापन
लव राशिफल 22 सितंबर 2024

Love Rashifal 22 September 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह में शुक्र देव का विशेष स्थान है। शुक्र को प्रेम और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों के ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा रहती है, उनके जीवन में सदा प्रेम बरकरार रहता है। शुक्र देव के क्रोध के कारण लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न होती हैं। ऐसे में कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत रहना, प्रेम जीवन के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि समय-समय पर शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन के कारण 12 राशियों के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है।

आज हम आपको पंचांग की मदद से आज के लव राशिफल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से पहले ही प्रत्येक व्यक्ति को ये पता चल सकता है कि प्यार के मामले में आज का दिन उनका कैसा रहेगा। लव राशिफल के साथ-साथ आपको राशि अनुसार अपने शुभ अंक और रंग के बारे में भी जानने को मिलेगा।

मेष राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच यदि परेशानियां चल रही हैं, तो ऐसे में पार्टनर के साथ समय बिताने का प्रयास करें। इसके अलावा पार्टनर के साथ आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका भी मिल सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनके ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा बनी रहेगी, जिसके कारण जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

वृषभ राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा के कारण सिंगल लोगों को योग्य पार्टनर मिल सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन प्यार के मामले में अनुकूल व्यतीत होता दिखाई दे रहा है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

सिंगल लोगों की तरफ उनका कोई दोस्त आकर्षित हो सकता है। इसके अलावा जल्द ही वह आपसे अपने प्यार का इजहार भी कर सकता है। वहीं जो लोग अभी-अभी किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, उनका दिन प्यार के मामले में अनुकूल व्यतीत होता दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar: 30 दिन में 3 राशियों को कर्ज से मिलेगा छुटकारा, मंगल की कृपा से हर काम होगा पूरा!

कर्क राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा के कारण शादीशुदा कपल के बीच प्रेम बढ़ेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें पार्टनर के साथ समय व्यतीत करके बेहद प्रसन्नता होगी। इसके अलावा आप दोनों के बीच आई दूरियां भी समाप्त हो जाएंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक यदि किसी रिश्ते में नहीं हैं, तो आप बहुत भाग्यशाली हैं, क्योंकि जल्द ही आपके जीवन में प्यार दस्तक दे सकता है। शुक्र देव के मेहरबान होने से शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के जीवन में प्रेम बढ़ेगा। इसके अलावा पार्टनर संग नजदीकियां बढ़ने की भी संभावना है।

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 9

कन्या राशि

शादीशुदा लोग पार्टनर से वाद-विवाद करने से बचें। अन्यथा इसके कारण घर की शांति भंग हो सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ विनम्रता और धैर्य से बात करने का प्रयास करें। इससे आप दोनों के बीच आई दूरियां कम होंगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

तुला राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। शाम का पूरा समय पार्टनर के साथ व्यतीत करने से इस राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। सिंगल लोगों के ऊपर भी शुक्र देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उनके जीवन में लव पार्टनर की एंट्री हो सकती है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

प्यार के मामले में रिलेशनशिप में मौजूद और शादीशुदा कपल का दिन शाम तक अनुकूल रहेगा, लेकिन उसके बाद पार्टनर से अनबन हो सकती है। ऐसे में आपको अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करना होगा।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

धनु राशि

यदि आप सिंगल हैं और अपने लिए एक योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो खुश हो जाइए। शुक्र देव की विशेष कृपा से जल्द ही आपको लव पार्टनर मिल सकता है। वहीं जो लोग पिछले कुछ समय में किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, उन्हें आज पार्टनर का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा।

शुभ रंग- ब्लू

शुभ अंक- 3

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच प्यार बरकरार रहेगा, लेकिन विश्वास की कमी के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, प्यार के मामले में उनका दिन दोपहर तक अनुकूल रहेगा, लेकिन उसके बाद जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 10

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के ऊपर शुक्र देव इस समय मेहरबान हैं, जिसके कारण सिंगल जातकों को योग्य पार्टनर जल्द ही मिल सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन भी पिछले कई दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा। इसके अलावा रिलेशनशिप में मौजूद प्रेमी जोड़ों का दिन भी उनके हित में रहेगा।

शुभ रंग- व्हाइट

शुभ अंक- 07

मीन राशि

यदि आप सिंगल हैं और आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो दिन खत्म होने से पहले उन्हें खुशखबरी मिल सकती है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं, उनका दिन पार्टनर के साथ हंसी-मजाक करते हुए व्यतीत होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

ये भी पढ़ें- Jitiya Vrat 2024: एक दिन नहीं बल्कि 3 दिनों तक जितिया व्रत में इन 3 नियमों का पालन करना जरूरी, वरना पूजा रहती है अधूरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola