Love Rashifal 22 January 2025: ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक योग के महत्व के बारे में बताया गया है। ज्योतिष में शूल योग और गण्ड योग का खास महत्व है, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 22 जनवरी 2025 को माघ माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। साथ ही शूल और गण्ड योग का निर्माण हो रहा है, जिसका मिलाजुला प्रभाव सभी राशियों के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं 22 जनवरी 2025 का लव राशिफल।
मेष राशि
प्रेम जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। नहीं तो आने वाले दिनों में रिश्ते में दरार आ सकती है। खासतौर पर जीवनसाथी से बात करते समय अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। सिंगल जातकों को फिलहाल प्यार के मामले में सफलता नहीं मिलेगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
वृषभ राशि
बुधवार को आपका साथी आपके ऊपर दिल खोलकर प्यार लुटाएगा, जिसके कारण आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों की जल्द ही उनके सोलमेट से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
यदि आपका अपने जीवनसाथी से बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है, तो जल्द से जल्द उनसे बात करें। साथी से बात न करने के कारण कपल के रिश्ते में दरार आ सकती है। सिंगल लोगों की सोलमेट से मुलाकात होगी, जिसके कारण दिन यादगार रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 5
कर्क राशि
यदि आप अपने साथी के कहीं घूमने जा रहे हो, तो बाहर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। सिंगल लोगों की कुंडली में बुधवार को विवाह का योग नहीं है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 7
सिंह राशि
जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वो साथी के साथ बुधवार को घूमने जा सकते हैं। पूरा दिन अपने प्यार के साथ बिताने से बेहद खुशी होगी।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 3
कन्या राशि
रिलेशनशिप में चल रही परेशानियां दूर होंगी। साथी के साथ वक्त बिताने से उन्हें जानने का मौका मिलेगा। जो लोग अभी तक सिंगल हैं, उनकी जल्द ही सच्चे प्यार से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 9
ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025: 1 या 2 फरवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
तुला राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ठीक रहेगा। शादीशुदा जातकों का मन परेशान रहेगा, जिसका असर रिश्ते पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि
पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण वो आपको डेट पर ले जा सकते हैं। साथ में वक्त बिताने से दिन यादगार रहेगा। सिंगल लोगों को शाम तक प्यार के मामले में सफलता नहीं मिलेगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9
धनु राशि
प्रेम के मामले में बुधवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। पार्टनर से खटपट हो सकती है, जिसके कारण मूड खराब रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 1
मकर राशि
आपका साथी आपके साथ समय बिताएगा, जिससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमियां दूर होंगी। सिंगल लोगों को उनका बचपन का मित्र सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज कर सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 9
कुंभ राशि
प्यार का इजहार करने के लिए बुधवार का दिन सही नहीं है। जो लोग विवाहित हैं या जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका साथी के साथ डेट पर जाने का प्लान बनेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
मीन राशि
बुधवार का दिन मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां लेकर आएगा। साथी संग भरपूर समय बिताएंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं और मन ही मन किसी को पसंद करते हैं, उन्हें उनका वो ही दोस्त शाम के समय प्रपोज कर सकता है।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ अंक- 8
ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
10 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
2 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
4 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines