हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: शूल योग बढ़ाएगा इन 3 राशियों की टेंशन, रिश्तों में आ सकती है दरार!

Love Rashifal 21 January 2025: प्यार और रोमांस के मामले में मंगलवार का दिन 12 राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा? यदि इस बारे में आप जानना चाहते हैं तो इसके लिए पढ़ें 21 जनवरी का लव राशिफल। साथ ही आपको इस दिन का शुभ अंक और रंग भी पता चलेगा। 

विज्ञापन
लव राशिफल 21 जनवरी 2025

Love Rashifal 21 January 2025: ज्योतिष शास्त्र में शूल योग का खास महत्व है, जिसका ज्यादातर राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 21 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। साथ ही शूल योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि 21 जनवरी का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें मंगलवार का लव राशिफल।

मेष राशि

पुरानी बातों को लेकर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों तक आपको उनकी नाराजगी का सामना करना पड़गा। सिंगल लोगों को प्रेम में सफलता नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

वृषभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, मंगलवार का दिन उनके लिए सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

मिथुन राशि

बीते कई दिनों से यदि आपका अपने जीवनसाथी से विवाद चल रहा है, तो उनसे जल्द से जल्द बात करने का प्रयास करें। बातों को अनदेखा और साथी से बात न करने के कारण आप दोनों के बीच दरार बढ़ती जाएगी। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

कर्क राशि

मंगलवार को आपको अपने पार्टनर से जुड़ी कुछ ऐसी बातें पता चल सकती हैं, जिसके कारण आपको बेहद दुख होगा। इन बातों को लेकर आप अपने साथी से झगड़ा भी कर सकते हैं। सिंगल लोगों को फिलहाल प्यार में सफलता नहीं मिलेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

सिंह राशि

मंगलवार को यदि आप अपने साथी से मिलने वाले हैं, तो उनसे बातचीत करते समय अपने शब्दों पर खास ध्यान दें। नहीं तो आपका झगड़ा हो सकता है।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

कन्या राशि

किसी बात पर राय न मिलने के कारण शादीशुदा कपल के बीच झगड़ा हो सकता है। गुस्से में आप अपने साथी को कुछ ऐसी बातें बोल सकते हैं, जिसके कारण उन्हें बहुत दुख होगा। यदि आप सिंगल हैं और आपके पिता आपके लिए एक योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, तो मंगलवार को उन्हें खुशखबरी नहीं मिलेगी।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 7

ये भी पढ़ें- Basant Panchami 2025: 1 या 2 फरवरी, कब है बसंत पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

तुला राशि

यदि आप अभी तक सिंगल हो, तो मंगलवार का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। शाम से पहले आप अपने सच्चे प्यार से मिल सकते हैं। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद लोग साथी संग फुर्सत के खास पल बिताएंगे, जिससे उन्हें बेहद अच्छा लगेगा। वहीं जो सिंगल हैं, उनके जीवन में किसी खास इंसान के आने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

धनु राशि

आने वाला समय प्रेम जीवन के लिहाज से धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। साथी संग भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

मकर राशि

लव पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा। वो आपके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेंगे, जिसके कारण आपका दिन खास बनेगा। सिंगल लोगों को उनका बचपन का कोई दोस्त सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज कर सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि

प्यार का इजहार करने के लिए मंगलवार का दिन शुभ है। उम्मीद है कि सिंगल लोगों को प्यार में सफलता मिलेगी। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनका साथी संग कही बाहर जाने का प्लान बना सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

मीन राशि

मंगलवार का दिन आपके लिए नई खुशियां लेकर आएगा। जहां सिंगल लोगों से उनका कोई दोस्त प्यार का इजहार करेगा। वहीं जो लोग विवाहित हैं, वो साथी संग अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

ये भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025: कब है महाशिवरात्रि? जानें सही तिथि, पूजा मुहूर्त और व्रत के पारण का सही समय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola