Love Rashifal: इन 3 राशियों को सच्चे प्यार से मिलाएगा धृति योग, कपल के बीच बढ़ेगा प्रेम!

Love Rashifal 20 January 2025: सिंगल लोगों को सोमवार को उनका सच्चा प्यार मिलेगा या नहीं? शादीशुदा कपल के बीच प्यार बढ़ेगा या नहीं? यदि आप भी अपने प्रेम जीवन से जुड़े इन्हीं सभी सवालों के जवाब जानना चाहते हैं, तो इसके लिए पढ़ें 20 जनवरी 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 20 January 2025

लव राशिफल 20 जनवरी 2025

Love Rashifal 20 January 2025: ज्योतिष शास्त्र में धृति योग का खास महत्व है, जिसका ज्यादातर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। इस योग में किए गए कार्यों और लिए गए निर्णयों के कारण व्यक्ति को लाभ होता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 20 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। साथ ही लाभकारी धृति योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा।

विज्ञापन

यदि आप भी जानना चाहते हैं कि सोमवार का दिन आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 20 जनवरी का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा जातक साथी और मित्रों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपकी जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में सोमवार को किसी खास इंसान के आने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

धृति योग के शुभ प्रभाव के कारण सिंगल लोग अपने सच्चे प्यार से मिल सकते हैं। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ पर धृति योग का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कपल के बीच चल रहा मनमुटाव दूर होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मिथुन राशि

रोमांटिक रिश्ते को पुनर्जीवित करने के लिए आपका साथी आपको सरप्राइज या उपहार दे सकता है। बीती बातों को भुलाकर नई शुरुआत करेंगे, तो ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा होगा। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन हो सकता है। जल्द ही आप किसी खास इंसान से मिल सकते हैं।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हो सकती है। समय के साथ ये मित्रता प्यार में भी बदल सकती है। विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन रविवार के मुकाबले सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी संग डेट पर जा सकते हैं। इस डेट से आपके प्रेम जीवन में नई रोशनी आएगी और आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। यदि आप सिंगल हो और लंबे समय से अपने सोलमेट का इंतजार कर रहे हो, तो सोमवार को आपका ये इंतजार खत्म हो सकता है।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

कन्या राशि

यदि आपके पिता जी लंबे समय से आपके लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, तो सोमवार को उनकी खोज पूरी होगी। आपके लिए रिश्ता आ सकता है। कपल का दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

तुला राशि

सोलमेट के साथ सोमवार को आपको फुर्सत के कुछ खास पल बिताने का शानदार मौका मिलेगा। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और मन प्रसन्न होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शादीशुदा जातक जीवनसाथी के साथ फुर्सत के कुछ खास पल बिता सकते हैं। यदि अभी तक आप सिंगल हो, तो सोमवार का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इसी दिन आप अपने सच्चे प्यार से मिल सकते हो।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

धनु राशि

जीवनसाथी संग फुर्सत के पल बिताने का मौका नहीं मिलेगा, जिसके कारण मन परेशान रहेगा। शाम के समय कपल के बीच लड़ाई भी हो सकती है।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

मकर राशि

यदि आपके प्रेम जीवन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है, तो अपने रिश्ते को सुधारने के लिए नई शुरुआत करें और साथी संग ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इससे धीरे-धीरे परिस्थितियां सामान्य होने लगेंगी। सिंगल लोगों को सोमवार को उनका सच्चा प्यार नहीं मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

अगर आप किसी को पसंद करते हो, तो उन्हें अपनी भावनाओं के बारे में बताने के लिए सोमवार का दिन सही है। शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मीन राशि

साथी संग झगड़ा होने के कारण मीन राशि के लोगों को मानसिक तनाव रहेगा। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनका इंतजार सोमवार को खत्म हो सकता है। दिन खत्म होने से पहले आप अपने सोलमेट से मिल भी सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ