Love Rashifal 19 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में प्रेम और आकर्षण के कारक ग्रह शुक्र का विशेष स्थान है। शुक्र ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ता है। इसके अलावा शुक्र गोचर से शुभ और अशुभ योग का निर्माण भी होता है, जिसका गहरा असर प्रत्येक व्यक्ति की लव लाइफ पर देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 19 नवंबर 2024, दिन मंगलवार को मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही साध्य योग का निर्माण हो रहा है। चलिए जानते हैं आज ये योग आपके प्रेम जीवन पर कैसा प्रभाव डालेगा।
मेष राशि
प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के हित में रहेगा। हर काम में पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इसके अलावा डेट पर जाने से मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित जातकों का रिश्ता माता-पिता के आशीर्वाद से पक्का हो सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
वृषभ राशि
जो जातक लंबे समय से सिंगल हैं, उनकी अपने सोलमेट से दोपहर बाद मुलाकात हो सकती है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच अंडरस्टैंडिंग की कमी के कारण लड़ाई-झगड़ा हो सकता है, जिसका नकारात्मक असर सेहत पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि
अविवाहित जातकों की मुलाकात सोलमेट से होने के कारण दिन यादगार रहेगा। आज का दिन कमिटेड रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के लिए अच्छा रहेगा। पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा, जिससे जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
कर्क राशि
यदि आप सिंगल हैं और आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। आपके माता-पिता क्रश से आपका रिश्ता तय कर सकते हैं। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
शादी से पहले की कुछ बातों को लेकर विवाहित जोड़ों के बीच लड़ाई होने की संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के प्रेम जीवन में भी स्थिति सामान्य नहीं रहेगी। आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले कपल के बीच लड़ाई होने की भी संभावना है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 3
कन्या राशि
आने वाला समय कमिटेड रिलेशनशिप और शादीशुदा जातकों के हित में रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बरकरार रहेगा। हर काम में पार्टनर का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
तुला राशि
शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को पार्टनर के साथ अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे कपल के बीच बनी गलतफहमी दूर होगी। वहीं जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए योग्य पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज शाम बाद पूरी होने की संभावना है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 7
ये भी पढ़ें- Guru Gochar: 11 दिन तक इन 3 राशियों पर गुरु बरसाएंगे धन, हर काम में मिलेगी सफलता!
वृश्चिक राशि
पार्टनर के बदलते व्यवहार के कारण वृश्चिक राशि के जातकों का मन थोड़ा परेशान रहेगा। इसके अलावा दोपहर बाद पार्टनर से लड़ाई होने की भी संभावना है, जिसका नकारात्मक असर सेहत पर पड़ेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9
धनु राशि
अगर आप रिलेशनशिप में हैं या आपकी शादी हो चुकी है, तो आज का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका अनुकूल नहीं रहने वाला है। पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण मन उदास रहेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 3
मकर राशि
आपके पार्टनर के मन में रिश्ते को लेकर कोई दुविधा चल रही है, जिस बारे में वो आज आपसे खुलकर बात कर सकते हैं। पार्टनर के मन की बात जानकर आपको हैरानी होगी। इसके इसके अलावा आप दोनों के बीच मनमुटाव होने की भी संभावना है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
कुंभ राशि
आज आपका पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। पार्टनर को मनाने में आपका पूरा दिन निकल जाएगा। हालांकि दिन खत्म होने से पहले पार्टनर की नाराजगी खत्म हो जाएगी।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 5
मीन राशि
शादीशुदा जातकों को साथी की कुछ ऐसी बातों के बारे में पता चल सकता है, जिसे जानने के बाद आपका मन पूरे दिन परेशान रहेगा। कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच भी मनमुटाव हो सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Ayodhya में ठंड से ऐसे बचेंगे रामलला; नहाने, खानपान में होगा बदलाव, विशेष होगी देखभाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines