---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: 18 नवंबर को 4 राशियों को जाना पड़ेगा प्रेमी से दूर, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन?

Love Rashifal: अपनी राशि के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को भविष्य से जुड़े कई जरूरी सवालों के जवाब मिल सकते हैं. यहां तक कि दिनभर होने वाली घटनाओं के बारे में भी पता चल सकता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आने वाला समय आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 18 नवंबर 2025 का प्रेम राशिफल.

---विज्ञापन---

Love Rashifal 18 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि रहेगी. साथ ही स्वाति नक्षत्र, आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, वणिज करण, विष्टि करण और शकुनि करण का निर्माण हो रहा है. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होगा. चलिए अब जानते हैं 18 नवंबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

मेष राशि

सिंगल जातक यदि किसी दोस्त को पसंद करते हैं तो प्यार का इजहार करने में संकोच न करें. विवाहित जातकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

विवाहित वृषभ राशि के जातकों को अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका दिन में एक बार भी नहीं मिलेगा. उम्मीद है कि मंगलवार को आप अपने बच्चों के साथ ज्यादा वक्त बिताएंगे.

मिथुन राशि

शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी और घरवालों से झगड़ा होगा. उम्मीद है कि वो आपको मनाने की पूरी कोशिश करेंगे. लव रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के रिश्ते में कोई समस्या है तो बातचीत से उसे सुलझाने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

विवाहित कर्क राशि के जातकों के रिश्ते में माहौल रोमांटिक रहेगा. आपको स्पेशल फील कराने के लिए आपका साथी कुछ अनोखा व रोमांटिक प्लान कर सकता है.

सिंह राशि

सिंगल जातक अपनी दोस्ती को प्यार में बदल सकते हैं. वहीं, जिन लोगों को अपना सोलमेट मिल चुका है, उनका दिन प्रेमी से दूर घरवालों व दोस्तों के साथ व्यतीत होगा.

---विज्ञापन---

कन्या राशि

जिन कन्या राशि के लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें किसी कारण आधे से ज्यादा समय जीवनसाथी से दूर रहना पड़ेगा. हालांकि, इस कारण आप परेशान रहेंगे और मन में गलत विचार उत्पन्न होंगे.

तुला राशि

विवाहित तुला राशि के जातक अपने साथी से अपनी भावनाओं को साझा करेंगे. उम्मीद है कि वो आपकी बातों को समझेंगे और रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करेंगे.

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

शादीशुदा वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा. किसी कारण जीवनसाथी से दूर जाना पड़ेगा. इसके अलावा आप दोनों के बीच गलतफहमियां भी उत्पन्न होंगी.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नवंबर में किसका कारोबार पकड़ेगा रफ्तार और किसे मिलेगी प्रमोशन की गुड न्यूज? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

---विज्ञापन---

धनु राशि

विवाहित धनु राशि के जातक अपने जीवनसाथी की बातों को प्राथमिकता देंगे और उनके साथ खुशी के पल बिताएंगे. वहीं, जो लोग सिंगल हैं, उनका दिन दोस्तों के साथ अच्छा व्यतीत होगा.

मकर राशि

किसी बाहरी इंसान के कारण विवाहित मकर राशि के जातकों का अपने साथी से झगड़ा होगा. उम्मीद है कि आप दोनों के बीच उत्पन्न गलतफहमियों के कारण दूरियां बढ़ेंगी. इसके अलावा स्वास्थ्य भी 18 नवंबर की शाम कुछ कमजोर रहेगा.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताने और उन्हें ये बताने का चांस मिलेगा कि आप उनसे बहुत प्यार करते हैं.

मीन राशि

जिन मीन राशि के लोगों की शादी को काफी वक्त हो गया है, वो अपने जीवनसाथी से दूर रहेंगे. वहीं, सिंगल लोग किसी न किसी काम में व्यस्त रहेंगे. इसके अलावा स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसकी वजह से आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- मौत से एक दिन पहले हर व्यक्ति को मिलते हैं ये 6 संकेत, महसूस होने पर हो जाएं सावधान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 17, 2025 12:25 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola