---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: 17 नवंबर को 3 राशियों के रिश्ते में घुलेगी प्यार की मिठास, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

Love Rashifal: 17 नवंबर 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा. जहां कुछ लोगों को अपना जीवनसाथी मिलेगा, वहीं कई लोगों की प्रेमी संग चल रही लड़ाई खत्म हो जाएगी. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि ये दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 17 नवंबर 2025 का लव राशिफल.

---विज्ञापन---

Love Rashifal 17 November 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी. साथ ही चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, प्रीति योग, आयुष्मान योग, गर करण और वणिज करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों के बारे में बात करें तो केवल चंद्र ग्रह का राशि गोचर होगा. देवों के देव महादेव को समर्पित सोमवार को चंद्र ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे. चलिए अब जानते हैं 17 नवंबर 2025 के लव राशिफल के बारे में.

मेष राशि

दिन की शुरुआत में विवाहित मेष राशि के जातकों की जीवनसाथी से बहस हो सकती है. उम्मीद है कि लड़ाई के बाद आप दोनों एक-दूसरे को नजरअंदाज करेंगे. हालांकि, ये सिलसिला कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा और आप दोनों के रिश्ते में फिर से प्यार की मिठास घुलेगी.

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

जो लोग लंबे वक्त से रिलेशनशिप में नहीं हैं, उन्हें अपना सच्चा प्यार 17 नवंबर 2025 की शाम तक मिल सकता है. वहीं, जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन सामान्य रहेगा. ज्यादा समय आप अपने जीवनसाथी के साथ नहीं बिताएंगे.

मिथुन राशि

आप और आपका जीवनसाथी दोनों ही खुश रहेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशी के पल आएंगे. इसके अलावा पुरानी गलतफहमी को दूर करने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शादीशुदा कर्क राशि के लोगों का दिन सामान्य रहेगा. आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे, जिससे रिश्ते में समझ बढ़ेगी.

सिंह राशि

सिंगल सिंह राशि के जातक अपने क्रश से अपनी भावनाओं को साझा करेंगे, जिससे उन्हें स्पेशल फील होगा. वहीं, विवाहित जातकों के रिश्ते में सोमवार को आपसी समझ और रोमांस का विस्तार होगा.

---विज्ञापन---

कन्या राशि

विवाहित कन्या राशि के जातकों के रिश्ते में संतुलन बना रहेगा. एक बार भी आपका जीवनसाथी से झगड़ा नहीं होगा, बल्कि आप दोनों एक-दूसरे से खुलकर अपने विचार साझा करेंगे.

तुला राशि

शादीशुदा तुला राशि के जातकों के लिए ये दिन अच्छा नहीं रहेगा. एक से ज्यादा बार जीवनसाथी से बहस होगी, जिस कारण मूड खराब रहेगा. इसके अलावा आप दोनों का एक-दूसरे पर से विश्वास भी उठ सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: नवंबर में किसका कारोबार पकड़ेगा रफ्तार और किसे मिलेगी प्रमोशन की गुड न्यूज? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

वृश्चिक राशि

विवाहित वृश्चिक राशि के जातक इस समय जीवनसाथी से लड़ाई-झगड़ा न करें, बल्कि उनकी बातों को समझने का प्रयास करें. यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं.

---विज्ञापन---

धनु राशि

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का रिश्ता एक कदम आगे बढ़ सकता है, जिससे दोनों को खुशी मिलेगी. वहीं, जिन धनु राशि के लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें दिन में एक बार भी जीवनसाथी से बातचीत करने का मौका नहीं मिलेगा.

मकर राशि

विवाहित मकर राशि के जातक अपने जीवनसाथी से अपनी भावनाओं को साझा करेंगे, जिससे उनका आप पर भरोसा बढ़ेगा. इसके अलावा रिश्ते में ताजगी आएगी.

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का वैवाहिक जीवन सोमवार को बेहद खुशनुमा और प्यार भरा रहने वाला है. वहीं, सिंगल जातकों का सोलमेट से मिलने का इंतजार 17 नवंबर को खत्म हो जाएगा.

मीन राशि

विवाहित मीन राशि के जातकों का जीवनसाथी से मतभेद होगा, जिस कारण बातचीत बंद हो जाएगी. हालांकि, ये लड़ाई ज्यादा समय तक नहीं चलेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में मिथुन राशिवालों के लिए संपत्ति खरीदना-बेचना नहीं रहेगा शुभ, जानें वार्षिक राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Nov 16, 2025 11:57 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola