Love Rashifal 17 August 2025: जन्माष्टमी के अगले दिन यानी 17 अगस्त को ग्रहों के राजा सूर्य प्रात: काल 2 बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे। गोचर के अलावा रविवार को व्याघात योग, हर्षण योग, तैतिल करण, गर करण, वणिज करण, रोहिणी नक्षत्र और मृगशीर्ष नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जबकि शाम 07:24 मिनट तक भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि का आरंभ होगा।
चलिए अब जानते हैं 17 अगस्त 2025 को होने वाले सूर्य गोचर का रविवार को मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
सिंगल मेष राशि के जातक घर के काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण खुद के साथ वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा। विवाहित जातकों का साथी उन्हें कुछ उपहार देकर खुश करने का प्रयास करेगा।
उपाय- 3 बार आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
ऑफिस के काम की अधिकता के कारण वृषभ राशि के जातक अपने साथी को समय नहीं दे पाएंगे। इस कारण उन्हें आप पर शक भी हो सकता है, जिसे दूर करना आपके रिश्ते के लिए बहुत जरूरी है। हालांकि, सिंगल लोगों का दिन सामान्य रहेगा।
उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
सूर्य देव की विशेष कृपा से मिथुन राशि के विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में सुधार होगा। जीवनसाथी का मूड रोमांटिक रहेगा। वो आपसे प्यारी-प्यारी बातें करेंगे और आपको कोई खास चीज दिला भी सकते हैं। जबकि सिंगल जातकों को दोस्तों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी।
उपाय- जल या चीनी का दान करें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित कर्क राशि के जातकों का प्रेमी संग कोई विवाद चल रहा है तो वो खत्म होगा। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के जीवन में कोई नई समस्या दस्तक दे सकती है, जिस कारण आपका रिश्ता भी प्रभावित होगा।
उपाय- शाम के समय घर के हर कोने में घी का दीपक जलाएं।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
विवाहित सिंह राशि के जातकों को यदि अपने साथी को लेकर कोई संदेह है तो उस बारे में उनसे बातचीत करें। सिंगल लोग घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
उपाय- पीपल के पेड़ की पूजा करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
सिंगल कन्या राशि के जातक जल्दबाजी में किसी रिश्ते के लिए हां न कहें, नहीं तो आप आने वाले समय में बेहद परेशान रहेंगे। विवाहित जातक अपने साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे, क्योंकि काम की व्यस्तता रहेगी।
उपाय- पानी में नमक डालकर स्नान करें।
ये भी पढ़ें- बुध के नक्षत्र रेवती में विराजमान चंद्र चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, खत्म होंगे घरेलू विवाद
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
शादीशुदा जातक रविवार को अपने दाम्पत्य जीवन का आनंद लेते हुए नजर आएंगे। आधे से ज्यादा दिन साथी संग बिताएंगे, जिससे दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।
उपाय- घर में सुबह-शाम नमक के पानी से पोछा लगाएं।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी से जरूरत से ज्यादा अपेक्षा रखने से बचें, नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। इसके अलावा रविवार को गुस्सा कम करें और जीवनसाथी से कोई बात न छुपाएं।
उपाय- लाल रंग के कपड़े या गुड़ का दान करें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
शादीशुदा धनु राशि के जातक अपने साथी से केवल उन्हीं चीजों की अपेक्षा रखें, जिन्हे आप खुद पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा रविवार को साथी संग मजाक न करें, क्योंकि छोटी-सी बात बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित मकर राशि के जातकों को अपने प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना होगा, नहीं तो आप आने वाले समय में मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। खासकर रविवार को साथी संग अकेले में वक्त बिताएं।
उपाय- सूर्य देव को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
विवाहित कुंभ राशि के जातक अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं और जीवनसाथी को समझने का प्रयास करें। अन्यथा रविवार को आपका अपने साथी से किसी छोटी बात पर बड़ा झगड़ा होगा।
उपाय- पीले या सुनहरे रंग के कपड़ों का दान करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
लव रिलेशनशिप में मौजूद मीन राशि के जातक प्रेमी से अपने दिल की बात कर पाने में रविवार को सफल नहीं होंगे। विवाहित जातकों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिस कारण जीवनसाथी को परेशानी होगी। इसके अलावा आपको उनकी नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- राधा रानी की पूजा करें।
ये भी पढ़ें- Video: 31 अगस्त तक इस राशि के लोगों को रहना है सतर्क, ग्रहों के अशुभ योग से जीवन में मचेगी उथल-पुथल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines