Love Rashifal 15 September 2024: दस महाविद्याओं की देवी मां भुवनेश्वरी को समर्पित भुवनेश्वरी जयंती का पर्व हर साल भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ देवी की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही लव लाइफ में मिठास बनी रहती है। इस साल भुवनेश्वर जयंती का पर्व आज यानी 15 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि आज भुवनेश्वरी जयंती का दिन प्यार के मामले में आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 15 सितंबर का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा लोगों को पार्टनर संग रोमांटिक पलों का आनंद उठाने का भरपूर समय मिलेगा। एक दूसरे से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे। रिलेशनशिप में मौजूद लोग किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर पर शक न करें। अन्यथा उनकी बातों का असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 6
वृषभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच यदि परेशानियां बार-बार उत्पन्न हो रही हैं, तो ऐसे में पार्टनर से बात करने का प्रयास करें। इससे आपको उन्हें बेहतर समझने में मदद मिलेगी, जिससे लव लाइफ में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम होंगी। शादीशुदा लोगों को पार्टनर संग सुनहरे पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा और आपको उन्हें करीब से जानने का भी समय मिलेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2024: शिव जी की बरसेगी कृपा, रंक भी बनेगा राजा! बस प्रदोष व्रत की पूजा में पढ़ें ये कथा
मिथुन राशि
पिछले साल जिन लोगों की शादी हुई थी, उनका पार्टनर उन्हें कोई खुशखबरी दे सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। आपका पार्टनर आपसे अलग होने का फैसला कर सकता है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 9
कर्क राशि
रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के कारण मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। यदि आपने धैर्य से स्थिति को सुलझाने का प्रयास नहीं किया, तो आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन प्यार के मामले में रोजाना की तुलना में ज्यादा अच्छा व रोमांटिक रह सकता है।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 4
सिंह राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि पार्टनर की किसी बात को लेकर परेशान हैं, तो उनसे बात करने का प्रयास करें। अन्यथा इसके चलते आपका रिश्ता खराब हो सकता है। शादीशुदा लोगों को उनका पार्टनर उनके जीवन का सबसे बड़ा गिफ्ट दे सकता है।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 1
कन्या राशि
जिन लोगों की पिछले माह शादी तय हुई है, उन्हें पार्टनर से मनचाहा उपहार मिल सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन प्यार के मामले में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले ज्यादा रोमांटिक रहेगा।
शुभ रंग- वाइट
शुभ अंक- 7
तुला राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने खराब होते रिश्ते की बात किसी तीसरे व्यक्ति से न करें। खासतौर पर अपने किसी दोस्त को न बताएं। अन्यथा पार्टनर से एक बार फिर झगड़ा हो सकता है। जो लोग शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उनका दिन प्यार के मामले में पिछले कुछ दिनों के मुकाबले कुछ खास अच्छा नहीं रहने वाला है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि
सिंगल लोग यदि अपने किसी सहकर्मी को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस समय ये फैसला ड्राप करना ही आपके लिए लाभदायक रहेगा। अन्यथा आपका दिल दुख सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग इस साल किसी नए रिश्ते में बंधे हैं, प्यार के मामले में उनका दिन मिला-जुला रहने वाला है।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ अंक- 3
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का यदि जीवनसाथी से विवाद चल रहा है, तो उसे जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करें। अन्यथा झगड़े के कारण उनकी तबीयत खराब हो सकती है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उन्हें भी पार्टनर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
मकर राशि
दोपहर तक प्यार के मामले में शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन दिन खत्म होने से पहले पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपका धैर्य बनाकर रखना बेहद आवश्यक है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 07
कुंभ राशि
सिंगल लोगों के ऊपर देवी मां की विशेष कृपा रहेगी, जिसके कारण उन्हें योग्य वर मिल सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, प्यार के मामले में उनका दिन बीते कुछ दिनों के मुकाबले ज्यादा अच्छा रह सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 05
मीन राशि
शादीशुदा कपल को मां भुवनेश्वरी की विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण पार्टनर संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा। इसके अलावा सिंगल लोगों पर भी माता अपनी कृपा बनाए रखेंगी, जिनेक आशीर्वाद से उनका रिश्ता जल्द तय हो सकता है।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 7 दिन, 7 रंग के कपड़े बदलेंगे 12 राशियों की किस्मत! जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
16 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines