Love Rashifal 15 July 2024: वैदिक शास्त्र के अनुसार, 16 जुलाई को सूर्य देवता एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। इस बार सूर्य देवता मिथुन राशि में से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य गोचर का शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज प्यार के मामले में किन राशियों के लोगों को तनाव रहेगा और किसको पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, तो इसके लिए पढ़ें 15 जुलाई 2024 का लव राशिफल।
मेष राशि
सूर्य गोचर के कारण मेष राशि के लोगों की लव लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। अगर आप पार्टनर के साथ बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इस समय उनके साथ कहीं जाना सही नहीं होगा। वहीं दूसरी तरफ अविवाहित लोगों को भी प्यार के मामले में थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 9
वृषभ राशि
कुंडली में नवग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण वृषभ राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। प्रातः काल पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। अविवाहित लोगों की भी बेस्ट फ्रेंड से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण तनाव रहेगा।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
ये भी पढ़ें- शनि-सूर्य गोचर से इस राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, 31 जुलाई से पहले मिलेगी अपार सफलता!
मिथुन राशि
जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उनका दिन रोमांटिक व यादगार रहेगा। शादीशुदा लोगों की घर की जिम्मेदारियों को लेकर पार्टनर से तकरार हो सकती है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 6
कर्क राशि
सूर्य के चाल बदलने से कर्क राशि के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी। बच्चों के करियर को लेकर जीवनसाथी से विवाहित लोगों की अनबन हो सकती है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें प्यार के मामले में लंबा इंतजार करना पड़ेगा। एक साल तक कुंडली में विवाह का योग नहीं है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 3
सिंह राशि
सिंगल लोगों की इंटरनेट के जरिए किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। अगर सब कुछ सही रहा, तो धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में भी बदल सकती है। शादीशुदा लोग पार्टनर के साथ पूरा दिन एंजॉय करेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 8
कन्या राशि
जो लोग अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, उनका दिन बहुत बढ़िया रहेगा। पार्टनर के साथ वक्त बिताने से उन्हें जानने का मौका मिलेगा। शादीशुदा लोगों को थोड़ा तनाव रह सकता है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5
तुला राशि
सूर्य गोचर से तुला राशि के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को प्यार के मामले में शुभ समाचार मिल सकता है। आपके माता-पिता आपकी शादी पक्की कर सकते हैं।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि
यदि आपके माता-पिता आपकी विवाह के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, तो रात तक उन्हें शुभ समाचार मिलने की पूरी संभावना है। किसी अच्छे और बड़े घर से आपके लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। हालांकि शादीशुदा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। रात में पार्टनर के साथ तकरार होने की भी संभावना है।
शुभ रंग- जामुनी
शुभ अंक- 7
धनु राशि
यदि आप सिंगल हैं, तो आपका कोई करीबी दोस्त आपसे अपनी मोहब्बत का इकरार कर सकता है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और उनके घरवाले उनकी शादी करने के लिए नहीं मान रहे हैं, तो सोमवार को उन्हें खुशखबरी मिल सकती है यानी आपकी शादी के लिए आपके परिवारवाले मान जाएंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 4
मकर राशि
प्रेम जीवन में आ रही परेशानियों की वजह से शादीशुदा लोग थोड़ा परेशान रहेंगे। ज्यादा चिंता करने की वजह से आपकी सेहत भी खराब हो सकती है। अविवाहित लोगों की कुंडली में भी इस समय ग्रहों की कमजोर स्थिति है, जिसकी वजह से शादी होने में देरी हो रही है।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि
बीते कई दिनों से अगर आपकी जीवनसाथी से लड़ाई चल रही है, तो सोमवार को मनमुटाव खत्म होने की उम्मीद है। पार्टनर को अपनी गलती का एहसास होगा, जिसके लिए वह आपसे माफी भी मांगेंगे। यदि आप सिंगल हैं, तो आपके माता-पिता आपसे बिना पूछे आपका रिश्ता तय कर सकते हैं।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 10
मीन राशि
जिन लोगों की सगाई हो गई है और इस साल शादी होने वाली है, वह होने वाले जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। शादीशुदा लोग अगर आज अपने पार्टनर के साथ डिनर करने के लिए बाहर जा रहे हैं, तो वहां पर आपको जीवनसाथी से मनचाहा उपहार मिल सकता है।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- शनि-सूर्य गोचर से इस राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत, 31 जुलाई से पहले मिलेगी अपार सफलता!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
14 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 day agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
5 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines