---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: आज 5 राशियों को मिलेगा पार्टनर का साथ, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal : प्यार के मामले में सोमवार यानी आज कर्क समेत 5 राशियों के लिए शुभ और लाभकारी है। जानिए आज का पूरा दिन किन 5 राशियों के लिए लकी रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

Love Rashifal 15 Jan Kark Singh Vrischik Dhanu aur Meen Rashi: दैनिक लव राशिफल 5 राशियों के लिए खास है। कर्क राशि से जुड़े जातकों को साथी से अच्छा समाचार मिलेगा। सिंह राशि के लव पार्टनर एक दूसरे के करीब आएंगे। वृश्चिक राशि के जातक आज साथी की बातों को मानेंगे। धनु राशि के लोगों को पार्टनर से उपहार मिलेगा। आगे प्रेम राशिफल के मुताबिक जानिए कि 15 जनवरी 2024 (सोमवार) किन 5 राशियों के लिए प्यार भरा रहने वाला है।

कर्क

आज लव पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा। महिला साथी से कोई अच्छा उपहार मिलेगा। प्रेमी के साथ रोमांटिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। साथी के साथ की गई यात्रा रोमांटिक होगी। हालांकि, पार्टनर की बातों का खास ख्याल रखना होगा।

---खबर नीचे जारी है---

गाय को चारा खिलाएं।

सिंह

सिंह राशि के जातक आज लव लाइफ को लेकर लकी रहेंगे। पार्टनर से किया गया वादा पूरा करेंगे। पार्टनर के प्रति लगाव बढ़ेगा। जो लव पार्टनर दूर रह रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा। रिटर्न गिफ्ट भी मिल सकता है। घूमने का प्लान बनेगा, मगर इसमें देरी हो सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

साथी को सुगंधित वस्तुएं गिफ्ट करें।

यह भी पढ़ें: लव पार्टनर से मिलेगा प्यार या होगा तकरार? पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल

---खबर नीचे जारी है---

वृश्चिक

लव पार्टनर खुश नजर आएंगे। बातचीत के दौरान ऐसा महसूस होगा। साथी की बात को मानेंगे और उनका साथ देंगे। महिला साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। पार्टनर की बात से गुस्सा ना करें, नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

शिव जी को जल अर्पित करें।

---खबर नीचे जारी है---

धनु

पार्टनर से मिलने जा रहे हैं तो पहले किसी जानवर को खाने के लिए दें। जो जातक पार्टनर से दूर रह रहे हैं, उन्हें उनकी याद सताएगी। कुछ अच्छा गिफ्ट लेकर पार्टनर से मिलने जा सकते हैं। पार्टनर से मिलने वाला उपहार यादगार रहेगा।

शिव चालीसा का पाठ करें।

---खबर नीचे जारी है---

मीन

मीन राशि के जातकों को आज लव पार्टनर की कृपा मिलेगी। जब भी साथी से मिलने जाएं, कुछ मीठा खाकर जाएं। आज पार्टनर को मीठी वस्तुएं गिफ्ट करेंगे तो प्यार बढ़ेगा। नए लव पार्टनर को साथी की बातों पर राजी हो जाएंगे।

छोटी बच्ची को पढ़ने-लिखने की वस्तुएं भेंट करें।

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: Jan 15, 2024 06:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola