Love Rashifal: प्रीति-विष्कुम्भ योग से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगा प्यार, 1 का टूटेगा दिल!

Love Rashifal 14 January 2025: प्यार और रोमांस के मामले में 12 राशियों के जातकों के लिए मंगलवार का दिन यादगार रहेगा या नहीं? यदि इस बारे में आप जानना चाहते हैं तो इसके लिए पढ़ें मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 14 January 2025

लव राशिफल 14 जनवरी 2025

विज्ञापन

मेष राशि

यदि आप रिलेशनशिप में हैं, तो मंगलवार को आपका पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शादीशुदा कपल रोमांटिक डिनर पर जाने का प्लान कर सकते है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

वृषभ राशि

घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिसके कारण शादीशुदा कपल को साथ में वक्त बिताने का समय नहीं मिलेगा। सिंगल लोगों की किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ दोस्ती भविष्य में काफी फायदेमंद रहेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। शाम से पहले पार्टनर के साथ बहस हो सकती है। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी भी साथी से खटपट होने की संभावना है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

कर्क राशि

सिंगल लोगों को ऑफिस में उनका कोई दोस्त प्रपोज कर सकता है। प्यार के मामले में मंगलवार का दिन तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी संग खटपट होगी, जिसके कारण मूड खराब रहेगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

सिंह राशि

जीवनसाथी संग लड़ाई चल रही है, तो रिश्ते में सुधार आने की संभावना है। वहीं जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वो अपने पार्टनर संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको अपने साथी के साथ भरपूर समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

ये भी पढ़ें- 

विज्ञापन

कन्या राशि

मैरिड लाइफ में रोमांस बरकरार रहेगा। पार्टनर का मूड रोमांटिक रहेगा, जिसके कारण वो आपको डेट पर भी लेकर जा सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को साथी से सरप्राइज गिफ्ट मिलने की उम्मीद है। शादीशुदा जातकों के परिवार में खुशी का माहौल बरकरार रहेगा। बिना वजह की टेंशन नहीं लेंगे, तो तुला राशि के जातकों का दिन अच्छा व्यतीत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार होगा और रोमांस बढ़ेगा। वहीं जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी पार्टनर संग अनबन हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने काम से काम रखें। खासतौर पर साथी से बहस करने से बचें।

शुभ रंग- स्लेटी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

धनु राशि

यदि आपका साथी आपसे नाराज है, तो मंगलवार को उनकी नाराजगी दूर होगी। कपल के बीच रोमांटिक बातें होंगी और प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा पार्टनर से उपहार भी मिल सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातक किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। नहीं तो आपकी लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनकी सोलमेट से खटपट हो सकती है। लड़ाई के दौरान यदि आपने अपनी वाणी पर खास ध्यान नहीं दिया, तो आपका साथी आपसे अलग होने की बात भी कर सकता है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

मैरिड लाइफ में खुशियां बरकरार रहेंगी। साथी के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में किसी खास इंसान के आने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

मीन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों के लिए मकर संक्रांति का दिन सामान्य रहेगा। पार्टनर से मुलाकात होने की संभावना कम है। वहीं जो लोग विवाहित हैं, उनका दिन जीवनसाथी के साथ अच्छा व्यतीत होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ