Love Rashifal 13 June 2025: जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति को देखकर व्यक्ति की पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। दरअसल, शुक्र ग्रह को प्रेम और भौतिक सुख का कारक माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, उनकी लव लाइफ में प्रेम और समझ का संतुलन बना रहता है। लेकिन जब भी शुक्र ग्रह की जगह बदलती है तो उसका असर प्रत्येक व्यक्ति के प्रेम जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 13 जून 2025 को दोपहर 3 बजकर 19 मिनट तक आषाढ़ माह की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी, जिसके बाद तृतीया तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा शुक्रवार को शुक्ल और ब्रह्म योग भी बन रहा है। दिन खत्म होने से पहले देर रात 9 बजकर 21 मिनट पर शुक्र का भरणी नक्षत्र में गोचर होगा, जिसका सीधा प्रभाव 13 जून 2025 को मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ पर पड़ेगा।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
शुक्र देव की कृपा से विवाहित जातकों के रिश्ते में प्यार की मिठास घुलेगी। जीवनसाथी आपके साथ समय बिताने की इच्छा जाहिर करेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनकी जन्म कुंडली में विवाह का योग इस हफ्ते नहीं है। इसलिए बेवजह भागदौड़ करने से बचें।
- उपाय- दूध का दान करें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 20
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- पिता से झगड़ा करने से बचें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
अविवाहित वृषभ राशिवालों का किसी खास दोस्त के साथ डेट पर जाने का प्लान बन सकता है। ग्रहों की स्थिति विवाहित जातकों के अनुकूल रहेगी। शुक्रवार को आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक वक्त बिता सकेंगे।
- उपाय- महिलाओं को उपहार दें।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 17
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- माता का अपमान न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका साथी संग डेट पर जाने का प्लान बनेगा। जहां आप अपने साथी के साथ नए अनुभव साझा करेंगे। विवाहित कपल के रिश्ते में खुशियां कायम रहेंगी। उम्मीद है कि आप अपने साथी के साथ दिल खोलकर बातचीत करेंगे।
- उपाय- शुक्र ग्रह को समर्पित मंत्रों का जाप करें।
- शुभ रंग- हल्का नीला
- शुभ अंक- 08
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- किसी चीज के बारे में ज्यादा न सोचें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों के रिश्ते में ताजगी आने की संभावना है। शुक्रवार को पार्टनर के साथ नए अनुभव साझा करेंगे, जिसके कारण रिश्ते में उत्साह बढ़ेगा। अविवाहित जातक कहीं बाहर जाने की जगह घर पर रहेंगे। लेकिन अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें।
- उपाय- शनि देव की पूजा करें।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- विवादों से दूर रहें और गुस्से पर काबू रखें।
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
शादीशुदा जातक पार्टनर के साथ रोमांटिक और खुशी के पल साझा करेंगे, जिससे लव लाइफ में ताजगी आएगी। लव रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी संग नए अनुभव साझा करेंगे, जिससे रिश्ते में उत्साह बढ़ेगा।
- उपाय- रात में चंद्र देव की पूजा करें।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 14
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- किसी का बेवजह अपमान न करें।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
कन्या राशिवालों के जीवनसाथी का मूड चिड़चिड़ा रहेगा, जिसके कारण घर में क्लेश हो सकता है। इसलिए अपने साथी को समय दें और उनसे बेवजह की बातें करने से बचें। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए पड़ोसियों के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है।
- उपाय- बहन को गिफ्ट दें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 22
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- लंबी अवधि के लिए लोन लेने से बचें।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
पार्टनर के साथ संबंध मजबूत करने के लिए उन्हें समय दें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें और बेवजह किसी की बातों में आकर जीवनसाथी पर गुस्सा न करें। अविवाहित जातक बेवजह किसी बात की टेंशन न लें और करियर पर फोकस करें।
- उपाय- विष्णु जी को मिठाई का भोग लगाएं।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 12
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- जल्दबाजी में किसी को उधार न दें।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मानसिक तनाव से लेकर बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया चालीसा का महत्व
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है, जिसके चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ेगी। इसके अलावा आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसके कारण घरवालों और बच्चों से तू-तू मैं-मैं भी हो सकती है। सिंगल जातक किसी कारण परेशान रहेंगे। लेकिन कोई भी बात अपने ऊपर हावी न होने दें।
- उपाय- घर में शनि यंत्र की स्थापना करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 05
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- निवेश करने से बचें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
शुक्र की कृपा से विवाहित जातकों के रिश्ते में संतुलन और सामंजस्य बना रहेगा, जिससे पार्टनर के साथ संबंध मधुर और मजबूत होंगे। उम्मीद है कि शुक्रवार को आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने नहीं जाएंगे। अविवाहित लोगों का दिन घर का काम करते हुए व्यतीत होगा।
- उपाय- घर में धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 16
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- ज्यादा खर्चा न करें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
अविवाहित जातकों के लिए शादी का रिश्ता दिन खत्म होने से पहले किसी करीबी रिश्तेदार के घर से आ सकता है। यदि आप इस समय शादी नहीं करना चाहते हैं तो मेंटली प्रिपेयर रहें। विवाहित जातकों के ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा रहेगी, जिसके कारण रिश्ते में मिठास और रोमांस का स्तर बढ़ेगा।
- उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 24
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- कोई महंगी चीज इस समय न खरीदें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
शुक्र की कृपा से शादीशुदा जातकों का जीवनसाथी संग भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। यदि आप अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे तो धीरे-धीरे पार्टनर के साथ संबंध गहरे होने लगेंगे और दूरियां भी कम होंगी। जो लोग सिंगल हैं, वो प्यार की जगह करियर पर फोकस करेंगे तो बेहतर होगा।
- उपाय- चावल का दान करें।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
यदि आपके और साथी के बीच दूरियां बढ़ रही हैं तो बातचीत से समस्या का समाधान निकालें। अन्यथा जल्द आपका रिश्ता टूट जाएगा। अविवाहित लोगों का दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा, जहां आप अच्छा वक्त बिताएंगे।
- उपाय- पीले फलों का दान करें।
- शुभ रंग- संतरी
- शुभ अंक- 06
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- लंबी यात्राओं को करने से बचें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र की कृपा से मेष समेत 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किया धनु राशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines